फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘कैलाश’ से नहीं अब इस जहाज से काशी के घाटों का दीदार करेंगे पीएम और फ्रांस के राष्ट्राध्यक्ष

Sun, 11 Mar 2018 10:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 11 Mar 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
PM modi and french president will see ghat of kashi with kunkun
kunkun - फोटो : अमर उजाला
फ्रांस के राष्ट्राध्यक्ष इमैनुअल मैक्रां और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनारस के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरे को खास बनाने के लिए दोनों मेहमान गंगा में नौका विहार करेंगे। पहले दोनों नेताओं का कैलाश नाम के बजड़े से गंगा के दर्शन का कार्यक्रम था लेकिन अब वह इस नए जहाज पर सवार होंगे। आगे की स्लाइड्स में देखें...
PM modi and french president will see ghat of kashi with kunkun
kunkun - फोटो : अमर उजाला
इमैनुअल मैक्रां और नरेंद्र मोदी की दौरे के लिए सर्वेलांच जहाज शनिवार को रंगरोगन के बाद पूरी तरह तैयार नजर आया। भारतीय अंतरदेशीय जलप्राधिकरण की ओर से जहाज को सजा-संवार दिया गया है। इस सर्वेलांच में 10 से 12 लोग सवार हो सकेंगे। 

 
PM modi and french president will see ghat of kashi with kunkun
french president - फोटो : self
सर्वेलांच जहाज ‘कुनकुन’ पर बने शानदार केबिन में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त कर दिया गया है। अंदर खान-पान के भी इंतजाम रहेंगे। इस सर्वे लांच पर सामने की तरफ गैलरी में भी बैठने की व्यवस्था होगी। ऐसा माना जा रहा है कि फ्रांस के राष्ट्राध्यक्ष और पीएम इस गैलरी में बैठेंगे। साथ में सुरक्षा के दृटिगत सहयोगी नौकाएं चलेंगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
PM modi and french president will see ghat of kashi with kunkun
इमैनुएल मैक्रों - फोटो : Magic Paris
रंग रोगन के बाद यह सर्वेलांच ‘कुनकुन’  तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इसी में बैठकर गंगा दर्शन करेंगे। अच्छी रफ्तार होने की वजह से (लगभग 40 किलोमीटर प्रतिघंटा) इसको चुना गया है। क्रूज पर चढ़ने के लिए अस्सी और दशाश्वमेध घाट पर दो प्लेटफार्म का निर्माण कराया जा रहा है।

 
विज्ञापन
PM modi and french president will see ghat of kashi with kunkun
इमैनुएल मैक्रों
फ्रांस के राष्ट्राध्यक्ष इमैनुअल, पीएम नरेंद्र मोदी सहित कई मंत्रियों, प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी की वजह से वाराणसी के होटल 13 मार्च तक पैक हो गए हैं। ऊंची पहुंच के बाद भी कमरे नही मिल रहे हैं। कैंटोनमेंट स्थित होटल ताज, रेडिसन, अमाया, बृज रमा पैलेस, होटल क्लार्क, सूर्या, मादिन, जीरास आदि में नो-रूम हो गया है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed