फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम के गढ़ में सीएम के लिए कम दिखा उत्साह, खाली रही गईं साढ़े तीन हजार कुर्सियां

Sat, 27 May 2017 04:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 27 May 2017 04:11 PM IST
विज्ञापन
peple not intrested for cm yogi at pm constituency
chairs - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र में जब भी कोई सभा की है तो उम्मीद से ज्यादा लोग जुटे। शुक्रवार रात सीएम योगी की सभा में ऐसा नहीं दिखा। साढ़े तीन हजार कुर्सियां नहीं भर पाईं। सीएम के लिए लोगों में उत्साह कम दिखा। आगे की स्लाइडेस में देखें तस्वीरें..
peple not intrested for cm yogi at pm constituency
chairs - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री के तौर पर पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में पहली बार आए योगी आदित्यनाथ के लिए शुक्रवार शाम नदेसर स्थित कटिंग मेमोरियल कॉलेज के मैदान में आयोजित सभा के लिए उत्साह कम दिखा। दरअसल, पीएम मोदी की काशी में अब तक जितनी भी सभाएं हुई हैं, अपेक्षा से ज्यादा लोग पहुंचते रहे हैं।
peple not intrested for cm yogi at pm constituency
chiars - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी की सभा में साढ़े तीन हजार कुर्सियां पूरी नहीं भर पाईं। यही नहीं, अनुमान तो यहां तक था कि साढ़े तीन हजार कुर्सियां भरने पर डेढ़ हजार से ज्यादा लोग खड़े होकर सीएम का भाषण सुनेंगे। इस पर मैदान में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं में ही कानाफूसी होती रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
peple not intrested for cm yogi at pm constituency
chairs - फोटो : अमर उजाला
लोगों का कहना था कि जिले से पार्टी के आठ विधायक हैं और मुख्यमंत्री के पहली बार के दौरे में ही इतनी कुर्सियां खाली रह गईं? वहीं, संगठन से जुड़े नेता एक-दूसरे की आंखोें में जवाब खोजते देखे गए। 
विज्ञापन
peple not intrested for cm yogi at pm constituency
yogi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
वहीं, संगठन से जुड़े नेता एक-दूसरे की आंखोें में जवाब खोजते देखे गए। जनसभा खत्म होने के बाद शहर की अड़ियों में भी इस बात को लेकर खासी चर्चा रही। वाट्सग्रुप सहित सोशल मीडिया के अन्य माध्यमों पर भी खाली कुर्सियों की फोटो वायरल होती रही।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed