फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखें: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वाराणसी दौरे के पहले दिन क्या हुआ खास

Sat, 27 May 2017 09:04 AM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Sat, 27 May 2017 09:04 AM IST
विज्ञापन
see the photos of cm yogi varanasi visit first day
yogi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था का जायजा लेने सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार की शाम वाराणसी पहुंचे। यहां उन्होंने विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया,कटिंग मेमोरियल मैदान में सभा का संबोधन और रात्रिभोज में भी लिया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरे...
see the photos of cm yogi varanasi visit first day
yogi adityanath - फोटो : अमर उजाला
पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था का जायजा लेने सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार की शाम वाराणसी पहुंचे। सर्किट हाउस में पार्टीजनों के साथ बैठक की। उनसे यहां के विकास कार्यों का फीडबैक लिया। संगठन के कार्यों की जानकारी ली। कहा कि जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी केंद्र और राज्य सरकार की ओर संचालित योजनाओं और विकास कार्यों पर नजर रखें।  बैठक में मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी और अनिल राजभर के अलावा लक्ष्मण आचार्य, उपाध्यक्ष नागेंद्र रघुवंशी, पार्टी के सभी विधायक, जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष शामिल हुए। 
see the photos of cm yogi varanasi visit first day
yogi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने और प्रदेश के दो माह में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय से संबंधित विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन शुक्रवार को कटिंग मेमोरियल इंटर कालेज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फीता काटकर किया। सभी 31 स्टॉलों को देखा। सूचना विभाग की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र और प्रदेश सरकार के लिए गए निर्णयों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। विजिटर रजिस्टर पर सीएम ने गुड लिखकर प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
see the photos of cm yogi varanasi visit first day
yogi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में शुक्रवार की शाम बाबतपुर एयरपोर्ट पर बड़ी चूक हुई। एनएसजी कमांडो के सुरक्षा घेरे को तोड़कर कुछ उत्साही कार्यकर्ता न सिर्फ सीएम की सफारी तक पहुंच गए बल्कि गेट खोलकर उन्हें गुलदस्ता भेंट किया, सेल्फी भी ली। पीछे से दौड़कर आए डीएम और एसएसपी ने स्थिति संभाली। कार्यकर्ताओं को नियंत्रित कर काफिला आगे बढ़वाया। 
विज्ञापन
see the photos of cm yogi varanasi visit first day
yogi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
 सीएम योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा के मद्देनजर सर्किट हाउस में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। मुख्य द्वार समेत दो स्थानों पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगाए गए थे। मंत्री, अफसर, नेता सभी को यहीं से होकर गुजरना था। पूर्वी और पश्चिमी राज्यपाल कक्ष में योगी रात्रि विश्राम करेंगे। इन दोनों कक्षों को विशेष सुरक्षा जांच के बाद शुक्रवार की दोपहर 12 बजे ही सील कर दिया गया। सर्किट हाउस में तैनात सभी कर्मचारियों के लिए परिचय पत्र जारी किए गए थे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed