फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP : इस जिले में लोग कर रहे ATM की पूजा, प्रार्थना के बाद मांगा कैश 

Thu, 19 Apr 2018 02:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 19 Apr 2018 02:22 PM IST
विज्ञापन
People worship of ATM for cash in varanasi
atm - फोटो : self
देश के कई राज्यों में लगभग सभी बैंकों के एटीएम पर कैश की किल्लत बरकरार है। चिलचिलाती धूप में लोग पैसे के लिए एक एटीएम से दूसरे एटीएम तक का चक्कर काटने को मजबूर है। इसी बीच पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में लोगों ने पैसे के लिए एटीएम की पूजा शुरु कर दी। आगे की स्लाइड्स में देखें...


 
People worship of ATM for cash in varanasi
atm - फोटो : अमर उजाला
एटीएम में कैश का संकट होने को लेकर यहां व्यापारी नेताओं ने बुलानाला क्षेत्र में बंद एक एटीएम की विधि-विधान से पूजा कर एटीएम की आरती उतारी। एटीएम को माला भी पहनाया। लोगों ने पूजा कर एटीएम से कैश देने की प्रार्थना की। लोगों ने बताया कि अक्षय तृतीया के दिन सोना-चांदी की खरीदारी का माहात्म है लेकिन एटीएम से कैश न मिलने की वजह से खरीदारी नहीं हो पा रही है। 
 
People worship of ATM for cash in varanasi
atm - फोटो : अमर उजाला
बनारस लगभग सभी बैंकों के एटीएम पर कैश की किल्लत अभी भी बनी हुई है। आरबीआई की ओर से करेंसी न भेजे जाने और कुछ जगहों पर इस व्यवस्था से जुड़े लोगों की अनदेखी की वजह से ही इस तरह की समस्या बनी है। इसमें कुछ एटीएम में तो कैश नहीं है जबकि कुछ तो तकनीकी खराबी की वजह से काम नहीं कर रहे हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
People worship of ATM for cash in varanasi
ATM
शहर की तुलना में ग्रामीण इलाकों में सबसे खराब दशा है। पिछले पंद्रह दिन से जिस तरह कैश का संकट सामने आया है, उससे सभी को एक बार नोटबंदी का दिन याद आने लगा है। उधर बैंक में जाने पर भी निराश लौटना पड़ रहा है। 

 
विज्ञापन
People worship of ATM for cash in varanasi
ATM
अधिकांश बैंकों ने कैश की किल्लत को देखते हुए अपने वहां निकासी की एक लिमिट तय कर दी है। ऐसे में कई लोगों को उतना रुपया नहीं मिल पा रहा है, जितना कि उनको जरूरत है। ग्रामीण इलाकों में कई बैंकों के एटीएम बस शो पीस बन कर रह गए हैं। वहीं कई स्थानों पर सर्वर डाउन होने से भी काम काज प्रभावित रहा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed