फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: कहीं स्ट्रेचर पर लेटे मरीज, खाली पड़ा ओपीडी एरिया, डॉक्टरों की हड़ताल से मरीजों का हाल बेहाल

Thu, 21 Sep 2023 03:40 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 21 Sep 2023 03:40 PM IST
सार

डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से अस्पताल में आए मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। कोई मरीज स्ट्रेचर पर लेटा है तो वहीं ओपीडी परिसर जो सामान्य दिनों में खचाखच भरा रहता था, वो खाली पड़ा है।

विज्ञापन
Patients lying on stretchers somewhere, OPD area lying vacant, condition of patients is miserable due to stri
बीएचयू अस्पताल की इमरजेंसी में स्ट्रेचर पर भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के बीएचयू अस्पताल जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर बैठे हैं। सर सुंदरलाल अस्पताल की इमरजेंसी में बुधवार की देर रात दो महिला सहित पांच जूनियर डॉक्टरों को पीटा गया। जिससे नाराज होकर जूनियर डॉक्टर, आईएमएस निदेशक कार्यालय पर कामकाज छोड़कर बैठ गए हैं। डॉक्टरों की तरफ से प्रॉक्टोरियल बोर्ड को तहरीर दी गई है। इसमें सरकारी कामकाज में बाधा डालने, मारपीट व तोड़फोड़ की बात लिखी है। 


 
Trending Videos
Patients lying on stretchers somewhere, OPD area lying vacant, condition of patients is miserable due to stri
ओपीडी में कम हुई मरीजों की संख्या - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से अस्पताल में आए मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। कोई मरीज स्ट्रेचर पर लेटा है तो वहीं ओपीडी परिसर जो सामान्य दिनों में खचाखच भरा रहता था, वहां मरीजों की संख्या भी कम हो गई है।
Patients lying on stretchers somewhere, OPD area lying vacant, condition of patients is miserable due to stri
इलाज के इंतजार में मरीज - फोटो : अमर उजाला
 बीएचयू अस्पताल की कुछ तस्वीरें अमर उजाला के पास आई हैं जिसमें हड़ताल का असर साफ दिख रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Patients lying on stretchers somewhere, OPD area lying vacant, condition of patients is miserable due to stri
बीएचयू अस्पताल में स्ट्रेचर पर मरीज - फोटो : अमर उजाला
ये है पूरा मामला
बीएचयू अस्पताल के सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में बुधवार की देर रात भूतल पर इमरजेंसी डॉक्टर इलाज में लगे थे। इसी बीच लिफ्ट से बीएचयू के कुछ छात्र इमरजेंसी में आए और अपने परिजन का इलाज जल्द कराने का दबाव बनाने लगे। इससे कहासुनी होने लगी। सुरक्षाकर्मियों ने शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। सुरक्षाकर्मियों से भी नोकझोंक होने लगी।
विज्ञापन
Patients lying on stretchers somewhere, OPD area lying vacant, condition of patients is miserable due to stri
बीएचयू अस्पताल में स्ट्रेचर पर मरीज को ले जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि इमरजेंसी में इलाज कर रहे जूनियर डॉक्टरों ने आपत्ति की और वहां मौजूद युवकों से बाहर जाने को कहा। इससे नाराज युवकों ने उनकी भी पिटाई शुरू कर दी। इससे दो महिला सहित पांचजूनियर डॉक्टर घायल हो गए। प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम सभी को ट्रॉमा सेंटर ले गई, जहां इमरजेंसी में उनका इलाज हुआ। इधर, घटना की जानकारी होते ही पुलिस भी पहुंच गई। फिलहाल मामला शांत है। उधर, लंका थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पांडेय ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है। मगर, किसी पक्ष से तहरीर नहीं आई है। सुरक्षा के लिहाज से टीम को परिसर में भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed