वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बदहाल है। रेलवे के दावे की पोल यहां की अव्यवस्था खोलकर सामने रख दे रही है। यहां बेहतरी की बात की जा रही है, लेकिन यात्रियों को मूलभूत सुविधा भी यात्रियों को नहीं मिल पा रही है। टूटी नल की टोटी और शौचालय से उठती दुर्गंध इसकी गवाह बन रही है। यही नहीं दिव्यांगों के लिए बने शौचालय पर ताला लगा है।
लिफ्ट बंद है और स्वचालित सीढ़ियां भी काम नहीं कर रही है। यह सुविधा महीनों से खराब पड़ी है, लेकिन रेलवे के उच्चाधिकारी इसका संज्ञान नहीं ले रहे हैं। पड़ताल में यही स्थिति खुलकर सामने आई। हालांकि अधिकारी बेहतर सुविधा का दावा करते रहे। इन सबसे यात्रियों में सुविधाओं के प्रति निराशा बढ़ती जा रही है। नीचे की स्लाइड्स में देखें...
2 of 6
पेयजल के बूथ में कई टोटियां उखड़ीं
- फोटो : अमर उजाला
पेयजल बूथों पर उखड़ी हैं टोटियां: प्लेटफार्म नंबर नौ पर लगाए गए पेयजल के बूथ में कई टोटियां उखड़ीं थीं। यही हाल अन्य प्लेटफार्मों का रहा। वहीं शीतल पेयजल के लिए आईआरसीटीसी की ओर से लगाए गए वाटर प्वाइंट एटीएम भी कोरोना संक्रमण से पहले बंद कर दिया गया है। इससे यात्रियों को पानी के लिए पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं।
3 of 6
डिस्प्ले बोर्ड महीनों से खराब
- फोटो : अमर उजाला
महीनों से खराब है डिस्प्ले बोर्ड: स्टेशन के यात्री हॉल और द्वितीय प्रवेश द्वार पर यात्रियों की सहूलियत के लिए लगाया गया डिस्प्ले बोर्ड महीनों से खराब है। जिससे स्टेशन पर आने वाले दिव्यांग और बुजुर्ग यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। स्टेशन पर एनाउंस के भरोसे यात्रियों को रहना पड़ता है।
धूप में खड़े होकर ट्रेन का इंतजार करते यात्री
4 of 6
मृतक, फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
धूप में बचाव की पर्याप्त व्यवस्था नहीं : स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से लेकर नौ तक के सभी प्लेटफार्मों पर कुछ दूरी को छोड़कर पूरी तरह छत नहीं बनाया गया है। इससे यात्रियों को धूप में खड़े होकर ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है। प्लेटफार्म नंबर नौ के यात्री धूप में ही ट्रेन के कोच तक जाते नजर आए।
5 of 6
वाराणसी कैंट स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
स्वचालित सीढ़ी बंद, लिफ्ट काम नहीं कर रही: यात्रियों को अन्य प्लेटफार्मों तक जाने के लिए दो एफओबी और चार स्वचालित सीढ़ियां और तीन लिफ्ट की सुविधा है। एफओबी से प्लेटफार्म नंबर नौ पर जाने वाली स्वचालित सीढ़ियों में से एक सीढ़ी बंद रही। वहीं एफओबी से दूसरे प्रवेश द्वार के बाहर उतरने के लिए लगी लिफ्ट काम नहीं कर रही थी।