{"_id":"594d24d04f1c1bf2238b471f","slug":"pankhuri-pathak-again-active-for-samajwadi-party","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव के बाद इस्तीफा देने वाली पंखुड़ी पाठक सपा के लिए फिर से हुई एक्टिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव के बाद इस्तीफा देने वाली पंखुड़ी पाठक सपा के लिए फिर से हुई एक्टिव
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Sat, 24 Jun 2017 04:06 PM IST
विज्ञापन
pankhuri
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
pankhuri
- फोटो : अमर उजाला
पंखुड़ी पाठक गुरुवार को वाराणसी में सपा के सदस्यता अभियान में भाग लेने आई थी। दोपहर बाद पड़ारकर भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में योगी सरकार को घेरा। कहा कि योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद से प्रदेश में बलात्कार, हत्या और लूट की घटनाओं में बढ़ोत्तरी हुई है। सहारनपुर में ठाकुर और दलित समुदाय के बीच हुई हिंसा में भी प्रशासन की नाकामी साफ नजर आई है।
पंखुड़ी पाठक
- फोटो : सोशल मीडिया
स्टेट गेस्ट हाउस जैसे संवेदनशील स्थल पर आईएएस की लाश मिलना, शाहजहांपुर झेवर के बलात्कार की घटना, अल्पसंख्यकों को अकारण प्रताड़ित करना, लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों पर दमनात्मक कार्रवाई, किसानों की आधी अधूरी कर्ज माफ ी के साथ साथ नौजवानों एवं बेरोजगारी के मुद्दे पर यह सरकार पूरी तरह विफल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
pankhudi pathak
- फोटो : अमर उजाला
वह पराड़कर भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। पंखुड़ी ने कहा कि लोहिया जी ने कहा था कि जिंदा कौमें पांच साल इंतजार नहीं करती। इस सूत्र वाक्य को आत्मसात करते हुए तानाशाही प्रवृत्ति की इस सरकार की रीति नीति को हम समाजवादी लोग जनता के समक्ष ले जाएंगे। उन्होंने शहर में समाजवादी सदस्यता अभियान में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
पंखुड़ी पाठक
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद सपा में इस्तीफों का दौर जारी हो गया था। इस क्रम में पंखुड़ी पाठक ने यादव सेना के आरोपों से आहत होकर 30 अप्रेल को अपना इस्तीफे की जानकारी फेसबुक और ट्विटर पर दी। उसके बाद वो लगातार सोशल मीडिया के जरिये भाजपा सरकार पर हमला करती रही।
