फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूर्वांचल पहुंची ‘पद्मावती’ के विरोध की आग, बनारस के सिनेमाघरों में नहीं चलने देगा बजरंग दल

Fri, 17 Nov 2017 11:27 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 17 Nov 2017 11:27 AM IST
विज्ञापन
Padmavati film controversy in purvanchal
पद्मावती
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। पद्मावती के विरोध की आग पूर्वांचल तक पहुंच गई है। गुरुवार को वाराणसी सहित पूर्वांचल के कई जिलों में विरोध प्रदर्शन किया गया। कहीं पुतला फूंका गया तो कहीं फिल्म के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की गई। आगे की स्लाइड्स में देखें..
Padmavati film controversy in purvanchal
padmavati film
वाराणसी के इंग्लिशिया लाइन स्थित हिंदू भवन में बजरंग दल की बैठक हुई। इसमें पद्मावती का प्रदर्शन काशी में न होने देने का फैसला किया। साथ ही सभी सिनेमा घरों के मालिकों से अपील की है कि वे पद्मावती का प्रदर्शन न करें।
Padmavati film controversy in purvanchal
padmavati indian cinema
जौनपुर में  अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा की ओर से भड़सर बाजार में  संजय लीला भंसाली का पुतला फूंका गया। इस दौरान युवा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की। युवा जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए हमेशा से ही राजपूतों ने अपने प्राणों कि आहुति दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Padmavati film controversy in purvanchal
पद्मावती - फोटो : SELF
सोनभद्र के राबर्ट्सगंज में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने बैठक कर इस फिल्म में इतिहास को तोड़ मड़ोर कर दर्शाने पर नाराजगी जाहिर की गई। फिल्म के प्रसारण पर रोक लगाने समेत अन्य मांगों से संबंधित अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का एक प्रतिनिधि मंडल ने डीएम से मिलकर राष्ट्रपति के नाम मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन
Padmavati film controversy in purvanchal
पद्मावती - फोटो : SOCIAL MEDIA
बलिया में क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ताओं ने फिल्म रानी पद्मावती को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। मऊ में  बयालिस ग्राम क्षत्रिय समाज की बैठक बुधवार को ताजोपुर में हुई। बैठक में पद्मावती फिल्म पर रोक लगाए जाने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भेजा गया। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed