संत शिरोमणि संत रविदास के सपनों का गांव बेगमपुरा सज धजकर तैयार हो चुका है। संत निरंजन दास जब अपने अनुयायियों का हाल-चाल लेने मेला क्षेत्र में निकले तो पूरा क्षेत्र रविदास शक्ति अमर रहे, जो बोले सो निर्भय और सद्गुरु महाराज की जय के जयकारों से गूंज उठा। शुक्रवार को रविदास जयंती की पूर्व संध्या पर सीरगोवर्धन में संगत और पंगत की रंगत निखर उठी। जगह-जगह सेवा और समर्पण के नजारे आम थे।
तस्वीरें: सीरगोवर्धन में नजर आया सेवा और समर्पण का भाव, रविदास जयंती पर सजा संत का गांव
भजन कीर्तन से हुआ गुलजार
भक्तों के निवास कैंप के बाहर भजन कीर्तन का दौर भी चलता रहा। कहीं कीर्तन तो कहीं पंडवानी तो कहीं लोकगीतों के जरिए गुरु के गुणों का बखान करते हुए श्रद्धालु नाच गा रहे थे। हर साल के मुकाबले दुकानों की संख्या कम होने के बाद भी मेले में शायद ही कोई ऐसी दुकान हो जहां रखरीदारों की भीड़ न हो। जूतियों, कपड़ों, साड़ियों, सलवार सूट, शृंगार के साजोसामान से लेकर खिलौनों और चाट पकौड़े की दुकानों पर जमकर खरीदारी हो रही थी।

रैदासियों ने जलाएं गुरु की याद में दीप, बिखरी पीली आभा
संत रविदास पार्क में रैदासियों ने गुरु की याद में दीपदान किया। शुक्रवार की शाम को रैदासी भक्तों की टोली नगवां स्थित संत रविदास पार्क पहुंची। संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीपदान के बाद पूरा पार्क दीपों की रौशनी से जगमगा उठा। शुक्रवार को संत रविदास पार्क में रैदासियों का उत्साह देखने लायक था। गुरु की याद में दीपदान करने के बाद भजन कीर्तन करती हुई रैदासियों की टोली ने जमकर नृत्य भी किया। इसके साथ ही सांस्कृतिक आयोजन भी किए गए।
तीर्थ मानकर करते हैं सेवा
संत रैदास के भक्त सीर गोवर्धन स्थित जन्म स्थली को तीर्थस्थान मानते हैं। यहा न कोई बड़ा न कोई छोटा है। हर भक्त सेवादार की भूमिका निभाता है। यहां सेवा कर स्वयं को धन्य समझते हैं। एक सप्ताह के अटूट लंगर में सुबह से ही भीड़ शुरू हो जाती है।