{"_id":"5a4ca8734f1c1b346f8b4b88","slug":"nine-people-died-due-to-cold","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शीतलहर की चपेट में पूर्वांचल, 9 लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतलहर की चपेट में पूर्वांचल, 9 लोगों की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 03 Jan 2018 03:37 PM IST
विज्ञापन
ठंड ने किया बेहाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते वाराणसी सहित पूर्वांचल के 10 जनपद शीतलहर और गलन की चपेट में आ गए हैं। धूप न निकलने और कोहरा छाए रहने से परेशानी और बढ़ गई।चार दिन तक मौसम इसी तरह रहने के बाद गलन और बढ़ने के आसार हैं।
ठंड के चलते मंगलवार को वाराणसी में सात, बलिया और मऊ में एक-एक की मौत हो गई। सोनभद्र पांच डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। पूर्वांचल के वाराणसी, बलिया, सोनभद्र, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, मिर्जापुर, जौनपुर, चंदौली और भदोही जिले के लोग कड़ाके की ठंड से बेहाल हैं।
दिनभर कोहरा और बदली छाए रहने से गलन बढ़ गई। कुछ जिलों में धूप निकली लेकिन गलन के आगे बेअसर रही। कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात बाधित रहा। मंगलवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 12.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

इंटरमीडिएट तक के विद्यालय चार जनवरी तक बंद
ठंड का कहर जारी
- फोटो : अमर उजाला
ठंड और कोहरे के कारण मंगलवार को जिला प्रशासन ने कक्षा 12 तक के विद्यालय चार जनवरी तक बंद करने के आदेश दिए हैं। यह आदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के साथ ही सीबीएसई व आईसीएसई से संबद्ध विद्यालयों पर लागू होगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी राय के अनुसार जिले में कक्षा 12 तक के सभी विद्यालय शीतलहर के कारण चार जनवरी तक बंद रहेंगे। हालांकि यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा एवं उससे संबंधित कार्य जारी रहेंगे। प्रधानाचार्य एवं संबंधित अध्यापक विद्यालय में उपस्थित रहेंगे।
बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय के अनुसार जमीन की सतह से एक किमी ऊपर तक शुष्क हवाएं और नीचे पुरवा नम हवाओं के चलते तापमान गिरता जा रहा है। तीन से चार दिनों तक इसी तरह मौसम रहने का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर में एक और पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। उसके पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बढ़ने से ठंड एक सप्ताह बाद और बढ़ सकती है।