देवों की नगरी वाराणसी में नया साल 2017 के आगमन का जश्न काफी धूम धाम से मनाया जा रहा है। साल का पहला दिन और रविवार की छुट्टी होने के कारण वाराणसी और आसपास के तमाम पर्यटक स्थलों, मंदिरो, होटलों में काफी भीड़ देखी जा रही है। आगे की स्लाइड्स में देखें लोगों ने कैसे मनाया जश्न..
2 of 6
सारनाथ में लगा लंबा जाम
- फोटो : अमर उजाला
नये साल के जश्न मनाने के लिए आज लोगों का हुजूम सारनाथ में उमड़ा। सुबह होने के साथ जैसे जैसे दिन बढ़ता गया वैसे वैसे बौद्धस्थल सारनाथ में लोग उमड़ते गए। दोपहर बाद सारनाथ में जबरदस्त जाम लग गया। हर सड़क पर गाड़ियां और लोग ही दिखे।
3 of 6
काशी के मंदिरों में उमड़ा हुजूम
- फोटो : अमर उजाला
नववर्ष के जश्न के खुमार में डूबने को हर कोई नजर आ रहा है। नोटबंदी के बावजूद जश्न मनाने वालों के चहरे पर कोई शिकन नहीं दिखाई दे रही है।काशी के तमाम घाटों और मंदिरों में भी आज काफी भीड़ जुटी।
4 of 6
काशी के मंदिरों में उमड़ा हुजूम
- फोटो : अमर उजाला
सुबह होने के साथ ही शहर के मंदिरों में भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। सभी साल की शुरुआत भगवान की दर्शन के साथ करना चाहते थे। विश्वनाथ मंदिर, संकट मोचन मंदिर, कालभैरव मंदिर में तो काफी लंबी लाइन लगी रही।
5 of 6
काशी के मंदिरों में उमड़ा हुजूम
- फोटो : अमर उजाला
नए साल के पहले दिन श्री बड़ा गणेश जी मंदिर में भगवान के दर्शन करने के लिए उमड़ी भीड़