कोल्ड फ्रंट गुजरने के बाद काशी में शीत लहर ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। शनिवार को उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलते दुश्वारियां बढ़ गईं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच सिर्फ 1.60 डिग्री सेल्सियस का अंतर है।
2 of 5
varanasi temple cold
- फोटो : varanasi temple cold
वहीं भीषण ठंड को देखते हुए बनारस के मंदिरों में भगवान को भी गर्म कपड़े पहनाए गए हैं। भगवान शिव से लेकर साईं बाबा तक को ऊनी कपड़े पहनाए गए हैं और कंबल ओढ़ाए गए हैं।
3 of 5
varanasi temple cold
- फोटो : अमर उजाला
सोनारपुरा स्थित चिंतामणि गणेश मंदिर में पुरोहित शास्त्री सुब्बाराव ने भगवान गणेश को कंबल से ढंका है। उन्होंने कहा कि यह सामान्य बात है । जिस तरह से हमें ठंड लगती है उसी तरह से भगवान को भी ठंड लगती है।
4 of 5
varanasi temple cold
- फोटो : अमर उजाला
वहीं मणिकर्णिका घाट पर स्थित सतुआ बाबा के आश्रम में भगवान कृष्ण, भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता को भी गर्म कपडों से ढंक दिया गया है। वहीं चामुंडेश्वरी देवी की मूर्तियों को भी कंबल से ढंक दिया गया है।
5 of 5
varanasi temple cold
- फोटो : अमर उजाला
भगवान के प्रति इस तरह का प्रेम और श्रद्धा केवल वाराणसी में ही देखी जाती है। बता दें कि शनिवार को वाराणसी में अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।