फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काशी विश्वनाथ दरबार में शरद पूर्णिमा पर शुरू हुई नई परंपरा, मंत्रोच्चार के बीच हुआ शुभारंभ

Thu, 25 Oct 2018 12:03 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 25 Oct 2018 12:03 PM IST
विज्ञापन
new rituals start in kashi vishwanath temple from sharad purnima
varanasi - फोटो : अमर उजाला
श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर दरबार में शरद पूर्णिमा पर नई परंपरा की शुरुआत हुई। पूर्णिमा पर बाबा दरबार में भोग आरती के बाद बुधवार को मंत्रोच्चार के बीच बटुकों के भोजन की परंपरा शुरू की गई। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें....
new rituals start in kashi vishwanath temple from sharad purnima
varanasi - फोटो : अमर उजाला

पूर्णिमा पर बाबा दरबार में भोग आरती के बाद बुधवार को बटुकों के भोजन की परंपरा शुरू की गई। उद्घाटन गणेश दत्त शास्त्री व आचार्य चूड़ामणि शात्री के मौजूदगी में मंत्रोच्चार के साथ बटुकों को प्रसाद परोसा गया। इसमें कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने 501 बटुकों को प्रसाद ग्रहण कराया। वहीं भेंट स्वरूप 101 रुपये का दक्षिणा भी दी।

 
new rituals start in kashi vishwanath temple from sharad purnima
varanasi - फोटो : अमर उजाला
 इसके बाद भक्तों को भी प्रसाद खिलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि अगली पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री योगी के आने की संभावना है। कार्यक्रम में मंत्री नीलकंठ तिवारी, न्यास अध्यक्ष डॉ. अशोक द्विवेदी, सीआरपीएफ कमांडेंट ,  मंदिर सीईओ विशाल सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
new rituals start in kashi vishwanath temple from sharad purnima
varanasi - फोटो : अमर उजाला
लक्ष्मी कुंड पोखरा स्थित भगवान बड़े हनुमान का वार्षिक शृंगार उत्सव मनाया गया। पार्षद विजय यादव की स्मृति में सवामन खीर का भोग लगाया गया। प्रभु हनुमान की विशेष आरती की गई। सपा के कैंट विधानसभा अध्यक्ष विवेक यादव के नेतृत्व में भंडारा हुआ। 
विज्ञापन
new rituals start in kashi vishwanath temple from sharad purnima
varanasi - फोटो : amar ujala
परंपरा के अनुसार शरद पूर्णिमा पर अघोराचार्य बाबा कीनाराम मठ एवं अघोर सेवा और शोध संस्थान की ओर से नि:शुल्क दवा वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें दमा, श्वास और एलर्जी की दवाएं वितरित की गई। इस दवा को लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ मठपर लगी रही। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed