फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Naxal calls strike against operation green hunt

ऑपरेशन ग्रीन हंट व बालू ठेकेदारों के खिलाफ दो दिनों का नक्सली बंद, अलर्ट जारी

Tue, 28 Aug 2018 12:42 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गया Updated Tue, 28 Aug 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
Naxal calls strike against operation green hunt
ऑपरेशन ग्रीन हंट व बालू ठेकेदारों के खिलाफ नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने दो दिन के लिए बिहार बंद का आह्वान किया है। रिजनल कमेटी के एरिया कमांडर संदीप के बयान से गया जिले जिले के इमामगंज, रानीगंज बाजार सहित अन्य इलाके में पोस्टर चिपकाया गया है। पोस्टर के माध्यम से बालू ठेकेदारों को 48 घंटे के भीतर इस्तीफा देने को कहा गया है।
विज्ञापन


माओवादी बंदी 27 अगस्त की रात से 29 अगस्त की मध्य रात तक प्रभावी रहेगा। माओवादी बंदी को लेकर जिले में हाई अलर्ट कर दिया गया है। नक्सल प्रभावित इमामगंज, डुमरिया, बांके बाजार, लुटुआ, छकरबंधा, रौशनगंज आदि इलाके में सुरक्षा बलों को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

 

सोनभद्र में नक्सलियों की चहलकदमी बढ़ी

Naxal calls strike against operation green hunt
जेल से रिहा हुई चंदौली की नक्सली ललिता उर्फ पुष्पा, बिहार के जयकरन समेत अन्य नक्सलियों का सोनभद्र जिले में आना-जाना शुरू हो गया है। खुफिया एजेंसियों से इसका इनपुट मिलने के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को नक्सलियों पर निगाह रखने का निर्देश दिया है। 

 खुफिया एजेंसियों ने झारखंड के पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के कुंडीलपुर कुबरा निवासी नक्सली जयकरन उर्फ अशोक के जिले में आने-जाने, चंदौली के चकरघट्टा थाना क्षेत्र के मझगवा गांव निवासी ललिता के मधुपुर में रहनेे के अलावा अन्य नक्सलियों के बारे में जानकारी पुलिस को दी है। इससे पुलिस सतर्क हो गई है।

सूचना है कि पूर्व में जिले की पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में जेल भेजे गए 18 नक्सली इस समय रिहा हो गए हैं। एसपी आरपी सिंह ने थाना प्रभारियों को इनकी गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दियाहै।

एसपी ने बताया कि मातहतों को जेल से रिहा हो चुके नक्सलियों की कार्यप्रणाली और गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। कहा कि समाज की मुख्य धारा से जुड़ चुके नक्सलियों की हरसंभव मदद होगी। लेकिन जिन नक्सलियों की गतिविधि संदिग्ध पाई जाएगी, उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।              

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed