{"_id":"59f8aa554f1c1b9f678b846b","slug":"national-integration-day-people-excited-in-the-run-for-unity","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ पर आयोजित रन फॉर यूनिटी में लोगों ने दिखाया उत्साह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ पर आयोजित रन फॉर यूनिटी में लोगों ने दिखाया उत्साह
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 31 Oct 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
रन फॉर यूनिटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 142 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। मंगलवार को शहर भर में विविध कार्यक्रम हुए। बीएचयू, काशी विद्यापीठ, पूर्वात्तर रेलवे वाराणसी मंडल मुख्यालय सहित कई स्थानों रन फॉर यूनिटी का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय एकता दिवस पर हुए कार्यक्रमों में लोगों ने बढ़चढ़कर भागीदारी की। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
रन फॉर यूनिटी
- फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में पटेल जयंती पर कौमी एकता दौड़, मैत्री क्रिकेट मैच सहित विभिन्न कार्यक्रम हुए। कौमी एकता दौड़ को कुलसचिव डॉ. नीरज त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें शिक्षकों, छात्रों, कर्मचारियों ने बढ़चढ़कर भागीदारी की। उधर शिक्षकों, अधिकारियों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। इससे पहले सभी ने पटेल और महामना मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
रन फॉर यूनिटी
- फोटो : अमर उजाला
काशी विद्यापीठ के राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी दौड़ हुई। पुरुष वर्ग में छह किलोमीटर और महिला वर्ग में तीन किलोमीटर की दौड़ हुई। महिला वर्ग में रेनू पटेल प्रथम, कुसुम भारती द्वितीय और कीर्ति पटेल तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं पुरुष वर्ग में विकास यादव प्रथम, अरुण मौर्या द्वितीय और विकास मिश्रा तीसरे स्थान पर रहे। कुलपति डॉ. पृथ्वीश नाग ने छात्र-छात्राओं, प्रोफेसरों, अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
रन फॉर यूनिटी
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मलदहिया स्थित पटेल प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शाम को कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। अपना दल के जिलाध्यक्ष राजेश पटेल की अगुवाई में मलदहिया स्थित पटेल प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
विज्ञापन
रन फॉर यूनिटी
- फोटो : अमर उजाला
पटेल जयंती पर विभिन्न रेलवे मंडल व उत्पादन इकाई में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ का आयोजन किया गया। डीरेका के मुख्य सामग्री प्रबंधक वीके श्रीवास्तव द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। रेलवे सुरक्षा बल, नागरिक सुरक्षा दल, सेंट जॉंस एंबुलेंस ब्रिगेड, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स तथा इंटर कॉलेज स्काउट्स की टुकड़ियों द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया गया।