{"_id":"5b9e9d92867a557fef6f8344","slug":"narendra-modi-will-make-history-in-bhu-ground","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बीएचयू में पीएम मोदी के सभा करते ही बन जाएगा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू में पीएम मोदी के सभा करते ही बन जाएगा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 18 Sep 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार शाम को दो दिवसीय दौरे बनारस पहुंच रहे हैं। पीएम मोदी के काशी दौरे में कई कार्यक्रम शामिल है। प्रधानमंत्री दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को बीएचयू के एंफीथिएटर मैदान में सभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही पीएम के नाम एक इतिहास दर्ज हो जाएगा। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
डीरेका में सभा को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को सबसे पहले डीरेका जाएंगे। डीरेका में थोड़ी देर रुकने के बाद सड़क मार्ग से रोहनिया थाने से आगे स्थित नरउर गांव के प्राथमिक विद्यालय पहुंचेंगे। यहां प्राइवेट स्कूल की तर्ज पर विकसित हो रहे प्राथमिक विद्यालय को देखेंगे और आसपास के स्कूलों से आए 200 छात्र-छात्राओं से संवाद करेंगे।
varanasi
- फोटो : amar ujala
वहां से लौटने पर कूड़ा बीनने वाले बच्चों के जीवन संवारने वाले काशी विद्यापीठ के छात्रों से डीरेका में बातचीत करेंगे। देर शाम प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से तैयार बदलता बनारस, प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारी और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर पर तैयार ऑडियो विजुअल देखेंगे। इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
18 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी बीएचयू के एंफीथियेटर ग्राउंड में जनसभा करेंगे और इससे पहले आईपीडीएस, दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना, नागेपुर ग्राम पेयजल योजना, अटल इंक्यूबेशन सेंटर का लोकार्पण करेंगे। कुंभकारी, शहर उद्योग और खादी व सोलर से जुड़े करीगरों को मशीन भी आवंटित करेंगे।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को जब एंफीथिएटर मैदान में सभा को संबोधित करने आएंगे तो इसके साथ ही एक इतिहास बन जाएगा। जानकारी के मुताबिक वह पहले ऐसे प्रधानमंत्री होंगे जो इस मैदान में आकर सभा करेंगे। इसके पहले वर्ष 1996 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी आए थे लेकिन तब वह भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष थे।