प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra modi) के वाराणसी में आगमन की तैयारियां जोरों पर है। उनका जनसभा स्थल तय होने के बाद बैरिकेडिंग और टेंट लगने शुरू हो गए है। 19 फरवरी को गोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra modi) दर्शन भी करेंगे। देखें आगे की स्लाइड्स...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra modi) के हाथों लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं को फाइनल टच दिया जा रहा है। सीर गोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर में प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान कुछ क्षेत्र को प्रतिबंधित किया जाएगा। कहा जा रहा है कि मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद प्रधानमंत्री यहां आयोजित लंगर में भी शामिल होंगे।
अब तक की जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra modi) सीर गोवर्धन से बीएचयू, डीएलडब्ल्यू और औढ़े गांव तक सड़क मार्ग से जाएंगे। इसलिए उनके भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है। उनके काफिले पर जगह-जगह पुष्पवर्षा भी की जाएगी। औढ़े गांव में जनसभा को संबोधित करने से पहले प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों को 2130 करोड़ रुपये की 31 परियोजनाओं की सौगात देंगे। बुधवार को एसपी ग्रामीण, ट्रैफिक और एडीएम ने औढ़े में की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया।
पीएम बीएचयू में पं. महामना मदन मोहन मालवीय कैंसर संस्थान और सेंट्रल डिस्कवरी सेंटर (सीडीसी) का लोकार्पण करेंगे। पीएम कैंसर संस्थान और डिस्कवरी सेंटर का अवलोकन भी करेंगे। डीएलडब्ल्यू में तैयार 10 हजार अश्व क्षमता के कनवर्टेड इंजन प्रधानमंत्री राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यहां पीएम इंजन के अवलोकन के साथ उसकी खूबियां जानेंगे। कनवर्टेड इंजन को सजाया जा रहा है।
वहीं, सीर गोवर्धनपुर में संत रविदास जयंती की तैयारियां भी पूरी होने के करीब हैं। कारीगर मुख्य पंडाल तैयार बना रहे हैं। मंदिर के सेवादार और नगर निगम के सफाईकर्मी सफाई करने में जुटे हैं। दूसरी तरफ छितुपुर से डाफी तक जाने वाले मार्ग पर स्थित रविदास गेस्ट हाउस के सामने कूड़े-कचरे के अंबार को तो हटा दिया गया है लेकिन सीवर सड़क पर बह रहा है।