प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) ने काशी में 18वीं बार आ कर सबको कुछ न कुछ दिया है। इसी दौरान बनारस और बनारस के लोगों ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) का स्वागत कुछ इस अंदाज में किया है कि शायद ही पीएम भूल पाएं। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) ने दिव्यांगों को उपकरणों का तोहफा दिया है। आगे की स्लाइड्स में देखें कि दिव्यांगों ने पीएम से क्या कहा...
‘मैं न यहां आया हूं, न मुझे किसी ने बुलाया है। मुझे तो मां गंगा ने बुलाया है। बनारस की धरती पर बनारस क बेटा यशस्वी प्रधानमंत्री का बहुत बहुत स्वागत बा’। डीरेका स्टेडियम पहुंचे प्रधानमंत्री का स्वागत उनकी ही आवाज व अंदाज में स्टैंडिंग मिमिक्री आर्टिस्ट दिव्यांग अभय कुमार शर्मा ने किया। इतना सुनते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) पहले तो भौच्चके रह गए और फिर खिलखिला कर हंस पड़े।
बीएचयू के छात्र अभय से उसका पूरा परिचय जाना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) ने कहा कि किसी के भी आवाज की कॉपी कर लेते हो। अभय के हामी भरते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) ने ‘मन की बात’ सुनाने को कहा। फिर क्या था अनुमति मिलते ही अभय एक बार फिर शुरू हो गए।
4 of 8
पूनम राय
- फोटो : amar ujala
अभय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) की आवाज में पीएम के 'मन की बात' सुनाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) एक बार फिर खिलखिलाए और ‘वाह-वाह’ ‘बहुत बढ़िया, बहुत अच्छा’ कहकर पीठ थपथपाई। अभय की प्रतिभा से वे इतने प्रभावित दिखे कि उन्होंने औढ़े के मंच से भी दिव्यागों की प्रतिभा की प्रशंसा की।
5 of 8
सत्य प्रकाश मालवीय
- फोटो : amar ujala
डीरेका हेलीपैड पर पीएम ने 11 दिव्यांग प्रतिभाओं को सम्मानित किया। सभी दिव्यांगों को लेकर सदस्य केंद्रीय सलाहकार बोर्ड दिव्यांगजन भारत सरकार डॉ. उत्तम ओझा आए थे। बीएचयू के दिव्यांग अधिकारी प्रो. मृत्युंजय मिश्रा भी शामिल रहे। सभी दिव्यांगों ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) का स्वागत किस तरह से किया। बीएचयू से एमए (इतिहास) के छात्र सत्य प्रकाश मालवीय ने बताया कि अपने प्रिय प्रधानमंत्री का स्वागत कविता से किए। पीएम से सुभाष चंद्र बोस की जयंती को रक्तदान दिवस और कुंवर सिंह की जयंती को अंगदान दिवस घोषित करने की मांग की।