माघ पूर्णिमा ( 19 फरवरी) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra modi) का अपने संसदीय क्षेत्र में 17वां दौरा है। इस दौरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra modi) काशीवासियों को 2903 करोड़ रुपये का तोहफा देंगे। इसके मद्देनजर बनारस में तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। देखें तैयारियों की तस्वीरें आगे की स्लाइड्स में...
रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के औढ़े गांव में जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दर्जन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। औढ़े में जनसभा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रविवार को पंडाल भी तैयार हो गया। मंच के सामने सुरक्षा घेरा और फिर कुर्सियां व सोफे आदि लगाए जा चुके हैं। यहां एक लाख से ज्यादा लोग बैठ सकेंगे।
एसपीजी की टीम ने मंच को अपने कब्जे में ले लिया है। पंडाल क्षेत्र में आम लोगों का आवागमन बंद कर दिया गया है। हाईवे से मंच तक पीएम के वाहन के आने-जाने के लिए खड़ंजा बिछाया जा रहा था। पीएम के दौरे के दौरान पीएमओ के अधिकारियों के लिए मिनी पीएमओ बनाया जा रहा है। बगल में तीन हेलीपैड का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। जिसकी सुरक्षा जांच शनिवार को बम स्क्वाड दस्ते ने की।
कार्यक्रम स्थल की तरफ आने वाले प्रमुख व संपर्क मार्गों को दुरुस्त करने का काम भी युद्धस्तर पर किया जा रहा है। आसपास के क्षेत्र में अभियान चलाकर सफाई कराई जा रही है। औढ़े में प्रधानमंत्री के मंच के पीछे लोकार्पित व शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जहां परियोजनाओं की संपूर्ण जानकारी, मॉडल और होने वाले लाभ को दर्शाया जाएगा। इसे प्रधानमंत्री भी देखेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra modi) के दौरे को ध्यान में रखकर सोमवार दोपहर में रोहनिया-औढ़े में डमी फ्लीट के ग्रैंड रिहर्सल के साथ ही सेना के हेलीकॉप्टरों के टच एंड गो का रिहर्सल किया गया। वहीं, औढ़े में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra modi) के कार्यक्रम के लिए तेजी से हो रही तैयारियों का जिले के आला अधिकारयों ने निरीक्षण किया।