फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काशी के इस नागकूप का रास्ता जाता है पाताल लोक, यहां दर्शन से दूर हो जाता है कालसर्प दोष

Wed, 15 Aug 2018 10:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 15 Aug 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
nag panchami special Varanasi Nagkup has mystory of patal lok
nagkup - फोटो : अमर उजाला
पाताल लोक का रहस्य आज तक कोई नहीं जान पाया लेकिन धर्म नगरी वाराणसी में एक ऐसा कुआं मशहूर है जिसे पाताल लोक का दरवाजा बताया जाता है। वैसे भी शाश्वत नगरी काशी में धार्मिक रहस्यों की कमी नहीं है। यहां के नवापुरा नामक एक स्थान पर स्थित कुआं नागकुप भी उन्हीं में से एक है। आगे की स्लाइड्स में देखें... 


 
nag panchami special Varanasi Nagkup has mystory of patal lok
nag kup varanasi - फोटो : अमर उजाला
नागकुप कारकोटक नागी तीर्थ के नाम से प्रसिद्ध है। इसकी की गहराई कितनी है यह कोई नहीं जानता। कहा जाता है कि इस कुप के अंदर से ही पाताल लोक का रास्ता है। नागपंचमी के पर्व पर यहां कालसर्पदोष की शांति के लिए श्रद्धालु और नेमियों की भीड़ लगती है। 
 
nag panchami special Varanasi Nagkup has mystory of patal lok
nagkup - फोटो : अमर उजाला


नागकूप के अर्चक पं. अभिजीत ने बताया कि मान्यता है कि नागकूप में आज भी नागों का निवास है। इस कुएं का वर्णन तमाम धर्मशास्त्रों में वर्णित है जिनके अनुसार इस कूप के दर्शन मात्र से ही नाग दंश भय के साथ ही कालसर्प दोष से भी राहत मिलती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
nag panchami special Varanasi Nagkup has mystory of patal lok
nag kup varanasi - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि इसलिए इस कुंड का नाम नागकूप है जहां दर्शन मात्र से सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। बताते हैं कि करकोटक नाग तीर्थ के नाम से जाने जाने वाली इसी जगह पर शेषावतार नागवंश के महर्षि पतंजलि ने व्याकरणाचार्य पाणिनी के भाष्य की रचना की थी।

 
विज्ञापन
nag panchami special Varanasi Nagkup has mystory of patal lok
nag kup varanasi - फोटो : अमर उजाला
पूरे विश्व में काल सर्प दोष की सिर्फ तीन जगह ही पूजा होती हैं उसमे से ये कुंड प्रधान कुंड है। स्कंद पुराण के अनुसार यह वह स्थल है जहां से पाताल लोक जाने का रास्ता है। माना जाता है इस कूप के अंदर सात कूप हैं। इसे नासा ने भी स्वीकार किया है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed