{"_id":"5b72c31b42c79232ab635d2c","slug":"nag-panchami-special-varanasi-girls-shows-craze-for-wrestling","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नाग पंचमी विशेष: बनारसी लड़कियों में बढ़ा कुश्ती का क्रेज, बीते वर्ष टूटी थी सदियों पुरानी परंपरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाग पंचमी विशेष: बनारसी लड़कियों में बढ़ा कुश्ती का क्रेज, बीते वर्ष टूटी थी सदियों पुरानी परंपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 15 Aug 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
महिला कुश्ती दंगल की पहल
- फोटो : अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
बीते वर्ष नागपंचमी पर गोस्वामी तुलसीदास अखाड़े में वर्षों पूरानी पंरपरा टूटी थी। यहां महिला पहलवानों को लड़ाने की नई परंपरा की शुरुआत हुई थी। काशी समेत पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों की 12 महिला पहलवानों को पहली बार दांव-पेच आजमाने का मौका मिला था। इसे महिला कुश्ती के क्षेत्र में बड़ी पहल के रूप में देखा गया था। तब से लेकर आज तक इस एक वर्ष में बनारस की बेटियों ने कुश्ती के प्रति अपना रुझान दिखाया है।
- फोटो : अमर उजाला
दोनों पहर अखाड़ों में धूल पोतकर दांव सीखने और जोड़ी-गदा फेरने वाले शहर बनारस में अब कुश्ती की लय बदल गई है। यह नई-ताजी हवा जल्द ही बहार बन कर छा जाएगी। गीता फोगाट, साक्षी मलिक जैसी महिला पहलवानों के विश्व पटल छाने के बाद लड़कियों में कुश्ती के प्रति क्रेज बढ़ गया है। अब महिलाएं दंगल में उतरने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोस्वामी तुलसीदास अखाड़ा में पहली बार महिला मल्लों की भिड़ंत
- फोटो : अमर उजाला
इसके लिए सिगरा स्टेडियम से लेकर परंपरागत अखाड़ों तक लड़कियां दांव-पेच सीखने में जुटी हैं। एक-दूसरे को धूल चटाने, चित करने और आसमान तकाने के लिए वह पसीना बहा रही हैं। कोई कोच की मदद ले रहा है तो कोई गुरुओं की। गोस्वामी तुलसी दास अखाड़े में बुधवार को बालाओं के दांव-पेच का जादू दिखेगा।
विज्ञापन
women wrestling in Varanasi
- फोटो : अमर उजाला
महिलाओं के इस दंगल में बनारस के अलावा मिर्जापुर, मऊ, जौनपुर की भी महिला पहलवानों के दांव चलेंगे। इसके लिए यह महिला पहलवान लगातार अभ्यास कर रही हैं।