{"_id":"69cd00556cffbd4e2b077a8c","slug":"music-concert-at-badi-sheetla-mata-mai-dham-in-varanasi-2026-04-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: शक्ति के धाम पर संगीत की भक्ति से कलाकारों ने मां शीतला के पखारे पांव, तस्वीरों में देखें- झलकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: शक्ति के धाम पर संगीत की भक्ति से कलाकारों ने मां शीतला के पखारे पांव, तस्वीरों में देखें- झलकियां
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 01 Apr 2026 04:54 PM IST
सार
Varanasi News: शीतला माता माई धाम में आयोजित पांच दिवसीय संगीत समारोह का आगाज हुआ। इस दौरान गीतकार कन्हैया दूबे केडी के संयोजन में पांच दिवसीय संगीत समारोह का आगाज महेंद्र प्रसन्ना और साथी कलाकारों ने शहनाई की धुन से किया।
विज्ञापन
1 of 5
संगीत की भक्ति से कलाकारों ने मां शीतला के पखारे पांव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सप्तमात्रिका सिद्धपीठ श्री बड़ी शीतला माता माई धाम में मंगलवार को पांच दिवसीय संगीत समारोह की शुरुआत मां की आराधना के साथ हुई। माता के दरबार में घंटे-घड़ियाल संग सुर, लय और ताल में भक्ति के स्वर गूंजे। गंगा तट माता के उत्सव से आह्लादित हो रहा था। इस दौरान मां के दरबार में 24 से ज्यादा कलाकारों ने हाजिरी लगाई। मां शीतला के वार्षिक शृंगार महोत्सव में शाम को मां का शृंगार, स्तुति और आरती हुई। विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, काशी विद्यापीठ के प्रो. अजीत कुमार, प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय और मंदिर के महंत शिव प्रसाद पांडेय लिंगिया महाराज ने दीप प्रज्ज्वलन कर महोत्सव की शुरुआत की।
2 of 5
संगीत की भक्ति से कलाकारों ने मां शीतला के पखारे पांव
- फोटो : अमर उजाला
गीतकार कन्हैया दूबे केडी के संयोजन में पांच दिवसीय संगीत समारोह का आगाज महेंद्र प्रसन्ना और साथी कलाकारों ने शहनाई की धुन से किया। उन्होंने देवी पचरा सुनाया। प्रख्यात कथक कलाकार पं. माता प्रसाद मिश्र और पुत्र पं. रुद्रशंकर मिश्रा की जोड़ी ने मां को कथक की भावभंगिमाओं का अर्पण किया। गणेश जी के बाद शिव वंदना हुई। ताशवी सिंह, मैत्री नागर और अमानी सेठ ने मां दुर्गा की स्तुति की। कविता सिंह और विधिषा जयसवाल ने ओम जयंती, मंगला काली, भद्रकाली, कपालिनी.. की प्रस्तुति की। तबले पर उदय शंकर ने गायन प्रस्तुत किया।
3 of 5
संगीत की भक्ति से कलाकारों ने मां शीतला के पखारे पांव
- फोटो : अमर उजाला
हारमोनियम पर संतोष मिश्र और सारंगी पर ओम सहाय ने संगत की। लोक गायिका शैलबाला ने देवी पचरा और गीतों से मां का शृंगार किया। उन्होंने किसने सजाया है तुझको मैया..., बक्सर की अर्चना तिवारी ने अपने सुमधुर आवाज से देवी गीतों की झड़ी लगा दी। बनल रहे मंगिया के सिंदुरवा हे शीतला मैया..., माता जाकी पार्वती..., राजेश तिवारी रतन ने अइली दुवरिया शीतला मयरिया..., अंशिका सिंह ने तेरा दर तो हकीकत में खुशियों का खजाना है...जैसे भजन सुनाकर देर रात तक भक्तों संग माता को भी खूब रिझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
संगीत की भक्ति से कलाकारों ने मां शीतला के पखारे पांव
- फोटो : अमर उजाला
अभिराज, हिमांशु रंजन, अनमोल जायसवाल, सुषमा कुमारी, प्रियम, श्वेता यादव आदि कलाकारों ने मां के श्रीचरणों में हाजिरी लगाई। इन कलाकारों के साथ तबले पर सुधांशु राजपूत, बैंजो पर जियाराम, ढोलक पर वीरेंद्र, की बोर्ड पर नीरज पांडेय ने कुशल संगत की। कलाकारों का स्वागत पं. अविनाश पांडेय उर्फ सूट्टू महाराज, पं. अवशेष पांडेय कल्लू महाराज ने किया।
विज्ञापन
5 of 5
शीतला संगीत महोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
आज मनोज तिवारी और हितेश लगाएंगे हाजिरी
शीतला संगीत समारोह की द्वितीय निशा में बुधवार को भोजपुरी के प्रख्यात गायक व दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी मृदुल, बाॅलीवुड गायक हितेश सेजवानी, बाल कलाकार यथार्थ दुबे, राजेश गौतम, डॉ. ममता टंडन, पं. रविशंकर मिश्रा की प्रस्तुति होगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।