काशी में 38 साल के बाद सोमवार को हुई 4000 मीटर की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में राजस्थानी नस्ल का शक्ति विजेता हुआ। चार किलोमीटर की इस रोमांचक दौड़ को हरि नारायण के राजस्थानी घोड़े शक्ति ने मात्र 2 मिनट 28 सेकंड, यानी कि 148 सेकंड में पूरा कर लिया। परमानंदपुर स्थित मिनी स्टेडियम में विकास इंटर कॉलेज की ओर से आयोजित बाबू आरएन सिंह स्मृति घुड़दौड़ प्रतियोगिता में करीब आधे घंटे तक 10 घोड़ों के टाप और 5000 दर्शकों की तालियां गूंजती रहीं। रेस में शीर्ष तीन घोड़े राजस्थान के ही थे। बाकी कठियावाड़ी और अन्य नस्ल के घोड़े भी थे।
PHOTOS: काशी में 38 साल के बाद हुई घुड़दौड़ स्पर्धा, राजस्थानी नस्ल का शक्ति 148 सेकंड में 4000 मीटर दौड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 31 Mar 2026 03:46 PM IST
सार
Varanasi News: काशी में 38 साल के बाद घुड़दौड़ स्पर्धा हुई। इस दौरान राजस्थानी नस्ल के शक्ति ने 148 सेकंड में 4000 मीटर दौड़ लगाई। 5000 दर्शकों की तालियां गूंजी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन