फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंधविश्वास की हद! मां ने कहा तीन भूत आए और मेरे बच्चे को ले जाकर मारकर फेंक दिए

Sun, 15 Dec 2019 04:08 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, चौबेपुर (वाराणसी)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, चौबेपुर (वाराणसी) Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 15 Dec 2019 04:08 PM IST
विज्ञापन
Mother said three ghosts came and took away and killed my child in varanasi
मृत मासूम की मां - फोटो : a

चौबेपुर पुलिस रविवार सुबह उस समय बेहद परेशान हो गई, जब एक मासूम का शव मिलने पर उसकी मां से पूछा गया, तो उसने बताया कि तीन भूत आए और ले जाकर मेरे बच्चे को मारकर फेंक दिए। मां की बातों पर पुलिस की जांच टीम अचरज में पड़ गई। हालांकि बाद में मासूम के पिता ने इस तरह के किसी अंधविश्वास को मानने से इंकार कर दिया।



दरअसल, बात कुछ यूं है कि चौबेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चांदपुर में श्री खड़ेश्वरी बाबा इण्टर कालेज के पास पोखरे में रविवार सुबह दो वर्षीय बालक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। क्षेत्र के मुस्तफाबाद निवासी राधेश्याम राजभर की तीन लड़कियां हैं।

सबसे छोटी लड़की सरिता उर्फ मनभावती उम्र लगभग 28 वर्ष की शादी चोलापुर के आयर गांव में सोनू राजभर से हुई है। सोनू राजभर सारनाथ के टड़िया (खलिया)में किराए के मकान में रहकर प्लंबिंग का काम करता है। सरिता को दो लड़का और एक लड़की है।
 

Mother said three ghosts came and took away and killed my child in varanasi
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस

सरिता पिछले 15-20 दिनों से अपने मायके मुस्तफाबाद में रह रही थी। बीती रात को सरिता खाना खाने के बाद सो रही थी। तभी उसकी बड़ी बहन दुर्गा राजभर उसे जगाने लगी। सरिता के जागते ही दोनों बहनों में किसी बात को लेकर विवाद होने लगा जिसके बाद सरिता अपने दो साल के बेटे आयुष को लेकर घर से निकल गई।

कुछ समय बाद जब घर वापस नहीं लौटी तो मायके वाले उसे खोजने लगे। काफी खोजबीन करने के बाद जब वह कहीं नहीं मिली तो उसके मायके वालों नें रात में ही सरिता के पति सोनू को फोन से सरिता के घर से गायब होने की सूचना दी।

 

Mother said three ghosts came and took away and killed my child in varanasi
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : ं
सरिता के गायब होने की सूचना पाते ही सोनू ने रात में ही डायल 100 पर सूचना देते हुए अपनी ससुराल मुस्तफाबाद पहुंच गया और सरिता की खोज बीन करने लगा। जब सुबह हुई तो चांदपुर गांव के लोग टहलने के लिए जब निकले तो पोखरे में एक बच्चे की उतराया शव देखा।

देखते देखते ही इसकी सूचना पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। सूचना पाते ही सरिता के पति सोनू राजभर मौके पर जब पहुंचा तो उन्होंने देखा की उनके ही बच्चे आयुष की शव है। तो उसने बच्चे को पोखरे से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mother said three ghosts came and took away and killed my child in varanasi
अंधविश्वास - फोटो : pixabay
मौके पर भारी पुलिस फोर्स जुट गई। जिसमे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रसाद सिंह,क्षेत्राधिकारी पिण्डरा, थाना प्रभारी चौबेपुर, चौकी प्रभारी जाल्हूपुर धनंजय राय और डाग स्क्वाएड, फोरेंसिक जांच टीम के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

तभी चांदपुर चौराहे के पास से सरिता भी मिल गई। गांव वालों नें बताया कि सरिता कुछ दिनों से विक्षिप्त सी लग रही थीं। पुलिस सरिता को भी पूछताछ के लिए अपने साथ ले गयी। सरिता ने पुलिस की पूछताछ में अंधविश्वास पूर्ण बातें करते हुए बताया कि रात में तीन भूत आए और मुझसे मेरा बेटा छीनकर ले गए और मार डाला।
 
विज्ञापन
Mother said three ghosts came and took away and killed my child in varanasi
superstition

मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मार्तंडेय सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया घटना के पीछे मृतक मासूम बच्चे की मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लगती । बातचीत के दौरान महिला अपने ऊपर भूत-प्रेत की छाया बता रही है, जबकि उसका पति इस तरह के किसी अंधविश्वास को नहीं मानने की बात कर रहा। पति -पत्नी आपस में किसी तरह के विवाद से भी इंकार कर रहे हैं। फिलहाल शव का पंचनामा कर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया गया है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed