फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी: मां और मासूम बेटे की दर्दनाक मौत से ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, पुलिस पर पथराव, पिता की बची जान

Wed, 16 Dec 2020 06:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 16 Dec 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
mother and child died hit by truck father alive Angry villagers jammed road stone pelting on police in varanasi
मौके पर मौजूद परिजन और ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी में लोहता थाना क्षेत्र के मोहनसराय-गंगापुर अकेलवा मार्ग ट्रक के नीचे आकर मां और उसके पांच माह के बेटे की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मार्ग को चक्का जाम कर दिया, वहीं मौके पर पहुंची पुलिस पर भी पथराव कर दिया। हादस में बच्चे का पिता घायल हो गया।

mother and child died hit by truck father alive Angry villagers jammed road stone pelting on police in varanasi

जानकारी के अनुसार, रोहनिया थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव का अभिषेक सिंह सुबह लगभग साढे नौ बजे अपनी पत्नी स्नेहा(25)और पांच माह के बच्चे टुनटुन के साथ बाइक से जंसा दवा के लिए जा रहा था। जैसे ही वह दयापुर गांव के सामने पहुंचा, वहीं पीछे से आ रहे ट्रक ने धक्का मार दिया। जिससे महिला और मासूम बेटा बीच सड़क पर गिर गया। इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा दूसरा ट्रक महिला और मासूम को कुचलता हुआ चला गया। चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

mother and child died hit by truck father alive Angry villagers jammed road stone pelting on police in varanasi

घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। जाम की सूचना पाकर लोहता, रोहनिया और जंसा की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जाम खुलवाने का काफी प्रयास किया, जब जाम नहीं खुला तो घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
mother and child died hit by truck father alive Angry villagers jammed road stone pelting on police in varanasi
घटनास्थल पर पुलिस पर पथराव और लोगों पर लाठीचार्ज। - फोटो : अमर उजाला।

सूचना पाकर पुलिस अधिक ग्रामीण, सीओ सदर और एसडीएम राजातालाब पहुंचे। ग्रामीणों ने लगाया कि रोहनिया पुलिस और गंगापुर चौकी इंचार्ज हर दिन मोहनसराय और गंगापुर से नो एंट्री के बाद भी ट्रकों से सौ-पचास रुपये लेकर छोडते रहते हैं। इसके कारण कई बार इस रोड पर घटना हो चुकी हैं।

विज्ञापन
mother and child died hit by truck father alive Angry villagers jammed road stone pelting on police in varanasi
varanasi accident - फोटो : varanasi accident

उन्होंने मांग की, कि जब तक गंगापुर चौकी इंचार्ज को निलंबित नहीं किया जाएगा, तब तक चक्का जाम नहीं खत्म होगा। इसी बीच ग्रामीणों ने पुलिस पर पत्थर चलाना शुरू कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। उसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। इससे काफी ग्रामीण घायल हो गए। मृतका स्नेहा के ससुर शिवप्रसाद सिंह की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed