{"_id":"5a7dd2bc4f1c1b8c268b94f7","slug":"more-than-two-lakh-student-leave-up-board-exam-fourth-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा का चौथा दिन, पूर्वांचल में दो लाख से अधिक ने छोड़ दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा का चौथा दिन, पूर्वांचल में दो लाख से अधिक ने छोड़ दी परीक्षा
Sat, 10 Feb 2018 08:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 10 Feb 2018 08:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
परीक्षा छोड़ने वालों में डेढ़ लाख से अधिक हाईस्कूल अंग्रेजी के
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी बोर्ड परीक्षा के चौथे दिन शुक्रवार को पूर्वांचल में दो लाख से अधिक ने परीक्षा छोड़ दी। इसमें ज्यादातर अंग्रेजी के विद्यार्थी शामिल हैं। सुबह की पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी और इंटर की संगीत गायन, संगीत वादन की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट गणित और प्रारंभिक सांख्यिकी की परीक्षा हुई। इसमें 39,806 ने परीक्षा छोड़ दी। दोनों पालियों में 206946 ने परीक्षा छोड़ी। दोनों पालियों में 44 नकलची पकड़े गए। आगे की स्लाइड्स में देखें..
2 of 4
यूपी बोर्ड की परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
बलिया में पहली पाली में 38739 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। सोनभद्र में 2180, गाजीपुर में 35898, मऊ में 19288, आजमगढ़ में 38,836, मिर्जापुर में 3736, जौनपुर में 9886, चंदौली में 10398, भदोही में 3758 और वाराणसी में पहली पाली में 4421 ने परीक्षा छोड़ी।
3 of 4
राजकीय बालिका इंटर काॅलेज में सोमवार को हाईस्कूल गृह विज्ञान की परीक्षा देती छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
इसी तरह बलिया में 14 नकलची पकड़े गए, गाजीपुर में छह, मऊ में एक, आजमगढ़ में दो नकलची और छह मुन्ना भाई पकडे़ गए। आजमगढ़ में छह मुन्ना भाई पकड़े गए। जौनपुर में सात, चंदौली में पांच, भदोही में दो नकलची पकड़े गए। बलिया में दूसरी पाली में 15016, सोनभद्र में 274, मऊ में 5170, आजमगढ़ में 10432, मिर्जापुर में 691, जौनपुर में 2006, चंदौली में 4289, भदोही में 822 और वाराणसी में 1013 ने परीक्षा छोड़ दी।
यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल माफिया पर प्रशासनिक सख्ती का एक दृश्य शुक्रवार को बलिया जिले में दिखा। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में परीक्षा के निरीक्षण में निकले डीएम और एसपी को देख नकल कराने वाले नहर में कूद पड़े और भाग निकले। डीएम ने केंद्र व्यवस्थापक को हिदायत दी कि केंद्र के आसपास भीड़ न होने पाए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।