{"_id":"5bd5e238bdec2269b34596e6","slug":"more-than-27-seven-thousand-candidate-leave-from-up-pcs-exam-at-purvanchal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी पीसीएस प्री 2018: पूर्वांचल के पांच जिलों में 27 हजार से ज्यादा ने छोड़ दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पीसीएस प्री 2018: पूर्वांचल के पांच जिलों में 27 हजार से ज्यादा ने छोड़ दी परीक्षा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 29 Oct 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी जिले में 81 केंद्रों पर परीक्षा हुई। इसी तरह जौनपुर में 48, गाजीपुर में 33, मिर्जापुर में 19 और आजमगढ़ में 53 केंद्र बनाए गए थे। वाराणसी में पंजीकृत 41 हजार परीक्षार्थियों में से 33441 ने परीक्षा दी जबकि 7559 ने परीक्षा छोड़ दी। जौनपुर में पंजीकृत 23342 में से 15296 परीक्षा शामिल हुए और 4046 गैरहाजिर रहे।
शहर में जाम
- फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर में पंजीकृत 15168 परीक्षार्थियों में से 10225 ने परीक्षा दी वहीं 4943 अनुपस्थित रहे। आजमगढ़ में 25248 विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था इनमें से 16593 ने परीक्षा दी और 8655 गैरहाजिर रहे। मिर्जापुर में 8637 को परीक्षा देनी थी जिनमें से 6309 ने परीक्षा दी और 2288 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
PCS Examination 2018
दो पालियों में आयोजित परीक्षा में पहली पारी में सामान्य ज्ञान और इतिहास से जुड़े सवाल थे। दूसरी पाली में गणित और अर्थशास्त्र ने जरूर परीक्षार्थियों को परेशान किया। परीक्षा में ज्यादातर सवाल उत्तर प्रदेश से जुड़े थे और प्रवासी भारतीय सम्मेलन से जुड़े सवाल भी थे। परीक्षा के मद्देनजर सुबह से ही पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। हालांकि दोनों पालियों की परीक्षा देकर निकले ज्यादातर अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र पर संतोष जताया।
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
एक परीक्षार्थी ने कहा कि रिजनिंग के सवाल बहुत ही आलादर्जे के थे तथा उनको पूरा करने का भरपूर समय मिला। इसकी वजह से मेरिट ऊंची रह सकती है। पारिस्थितिकी के सवाल ऐसे थे, जिन्हें हल करने में बहुत बेहतर मेधा की जरूरत है।