फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

झूमकर बरसे बदरा: वाराणसी में 96.4 मिलीमीटर बारिश, शहर से गांव तक जनजीवन अस्त व्यस्त, तस्वीरों में देखें

Thu, 17 Jun 2021 10:13 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 17 Jun 2021 10:13 PM IST
सार

वाराणसी में 13 जून को मानसून की दस्तक के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को एक दिन में ही 96.4 मिलीमीटर बारिश हुई। जून महीने की बात करें तो इस साल मानसून आने के बाद बृहस्पतिवार को बादल झूमकर बरसे। 

विज्ञापन
monsoon rain in varanasi 96 millimetre in single day City Were Troubled By The Problem Of Water Logging see photos
वाराणसी में मूसलाधार बारिश - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में 13 जून को मानसून की दस्तक के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को एक दिन में ही 96.4 मिलीमीटर बारिश हुई। जून महीने की बात करें तो इस साल मानसून आने के बाद बृहस्पतिवार को बादल झूमकर बरसे। इधर तापमान में भी सात डिग्री की कमी दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी तीन चार दिन तक ऐसे ही मौसम बना रहेगा और हल्की से तेज बारिश होगी।

मानसून से पहले नगर निगम की ओर से किए जा रहे तमाम दावों और तैयारियों को बृहस्पतिवार को हुई मूसलाधार बारिश ने आईना दिखाने का काम किया है। जिलेभर में जलभराव से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लगातार हो रही बारिश ने भले ही लोगों को गर्मी से राहत दिलाई हो। लेकिन शहर के सभी प्रमुख और निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों की दुश्वारियों में उफान आ गया।

सड़कें, घर हो या दुकान और दफ्तर सब पानी से लबालब हो गए। लंका से लेकर वरूणा पार तक और सारनाथ से अंधरापुल तक हर तरफ जलभराव रहा। तहसील, नगर निगम, वीडीए, कलेक्ट्रेट, पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय में पानी लगा रहा।  
monsoon rain in varanasi 96 millimetre in single day City Were Troubled By The Problem Of Water Logging see photos
वाराणसी में मूसलाधार बारिश - फोटो : अमर उजाला

आम तौर पर 20 से 25 जून तक मानसून के आने का समय होता है लेकिन इस बार समय से पहले मानसून की दस्तक के बाद से ही मौसम वैज्ञानिकों ने अच्छी बारिश की संभावना जताई थी। सोमवार, मंगलवार को भी दो दिन में 40 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई। बृहस्पतिवार को सुबह करीब छह बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक तेज बारिश होती रही। इसके बाद बारिश की रफ्तार थोड़ी कम हुई लेकिन, बूंदाबांदी का क्रम जारी रहा।  तापमान में भी सात डिग्री की कमी दर्ज की गई है।

monsoon rain in varanasi 96 millimetre in single day City Were Troubled By The Problem Of Water Logging see photos
वाराणसी में मूसलाधार बारिश - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री की तुलना में सात डिग्री कम होकर बृहस्पतिवार को 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 25.3 की जगह 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि जिस तरह से बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बना है, उससे बारिश होती रहेगी। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि इस महीने अच्छी बारिश की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
monsoon rain in varanasi 96 millimetre in single day City Were Troubled By The Problem Of Water Logging see photos
वाराणसी में मूसलाधार बारिश - फोटो : अमर उजाला
मानसून की दस्तक के बाद अब तक पांच दिन (13 जून से 17 जून) में 136 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। इससे लोगों को उमस से राहत तो मिली है, लेकिन जगह-जगह जलभराव से मुसीबत भी बढ़ी है। इस वजह से तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला।
विज्ञापन
monsoon rain in varanasi 96 millimetre in single day City Were Troubled By The Problem Of Water Logging see photos
वाराणसी में मूसलाधार बारिश - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनपी सिंह ने बताया कि बारिश बहुत अधिक हुई है। पानी निकालाने का प्रयास किया जा रहा है। चार स्थानों पर अधिक दिक्कत आई। सरैया डाट पुल, अंधरापुल, नई सड़क और रवींद्रपुरी में पानी निकालने के लिए टीम लगाई गई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed