{"_id":"5bcdf647bdec2269c10f8b92","slug":"monday-is-named-for-road-accident-in-purvanchal-many-killed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल में हादसों का दिन रहा सोमवार, रफ्तार के कहर ने लील ली 12 लोगों की जान, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल में हादसों का दिन रहा सोमवार, रफ्तार के कहर ने लील ली 12 लोगों की जान, कई घायल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 23 Oct 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
रविवार रात से सोमवार तक हादसों में 12 लोगों की मौत हो गई। आजमगढ़ में चार नेपाली नागरिकों समेत छह और जौनपुर में पांच ने जान गंवाई। जौनपुर में बच्चों के घायल होने से नाराज लोगों ट्रक में आग लगा दी। आजमगढ़ में रजादेपुर गांव के पास आजमगढ़-गोरखपुर मुख्य मार्ग पर रविवार रात करीब दो बजे खड़े ट्रक में कार के टकरा जाने से चार नेपाली नागरिकों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए।
टक्कर के बाद बाइक
- फोटो : amar ujala
तहबरपुर क्षेत्र में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ और पवई लाडपुर गांव के पास कार की टक्कर से बाइक सवार दुकानदार की मौत हो गई। जौनपुर में मजडीहा गांव के पास जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर सोमवार सुबह किसी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो छात्रों समेत तीन युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bike Accident
सिंगरामऊ बाजार में कुशहा मोड़ के पास हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार और बिलारमऊ के पास ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मुरादगंज के पास ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार तीन बच्चे घायल हो गए। इससे गुस्साए लोगों ने ट्रक में आग लगा दी। ट्रक के इंजन और टायर जल गए।
विज्ञापन
बस खाई में पलटी
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के गाजीपुर जिले में यात्रियों से भरी एक निजी बस स्कार्पियो और बोलेरो को बचाने में अनियंत्रित हो कर पलट गई। हादसे में बस सवार 14 लोग घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जबकि गंभीर स्थिति में तीन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।