अपने दमदार अभिनय से ‘मॉलीवुड’ पर राज करने वाले दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार मोहनलाल अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के लिए देश की आध्यात्मिक राजधानी वाराणसी पहुंचे। यहां तीन दिनों तक शूटिंग करने के बाद बुधवार की सुबह रवाना हो गए। आगे की स्लाइड में जानें फिल्म कई रोचक बातें...
2 of 7
peter hein
- फोटो : अमर उजाला
सुपरस्टार की यह महाबजट फिल्म कई मायनों में बेहद खास है। सुपरस्टार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ओडियान की शूटिंग पिछले कई दिनों से वाराणसी में चल रही थी। अस्सी घाट, राजा घाट समेत कई घाटों पर इस फिल्म की शूटिंग हुई है। स्थानीय मैनेजर विज्जू ने बताया कि फिल्म में सौ दृश्य देश और विदेश के लोकेशन पर शूट हो रहे हैं।
3 of 7
mohanlal
- फोटो : facebook
इनमें से पांच दृश्य वाराणसी के शामिल हैं। बनारस के घाट, मंदिर, पुजारी, गंगा, पूजा पाठ के दृश्य हैं। वाराणसी पहुंचने पर मोहनलाल ने ट्वीट कर कहा कि मैं अपनी नई फिल्म ओडियान की शूटिंग में शामिल होकर बेहद खुश और रोमांचित महसूस कर रहा हूं। इसकी शूटिंग देश की आध्यात्मिक राजधानी वाराणसी में चल रही है।
4 of 7
mohanlal
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि मोहनलाल की यह फिल्म कई मायनों में खास होगी। फिल्म की कहानी के मुताबिक ओडियान में मोहनलाल ओडियान मानिकन बने हैं जो कालेजादू में महारत रखता है। मोहनलाल केरल के मालाबार और पलक्कड इलाके के जनजाति समूह ओडियान के अंतिम सदस्य हैं।
5 of 7
odiyan
- फोटो : अमर उजाला
ओडियान ने जीवन के 15 साल वाराणसी में बिताए थे। इसके बाद वह केरल लौट गए। फिल्म में अपने काले जादू के बल पर मोहनलाल कभी भी जानवर में बदलते नजर आएंगे। इसके लिए स्पेशल इफेक्ट का भरपूर इस्तेमाल किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का बजट बाहुबली से तीन गुने से भी ज्यादा है।