फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गैंगवार में हत्या: मुख्तार के स्वागत में शामिल होती थी मेराज की 786 नंबर की लाल सफारी, कुछ ऐसी थी नजदीकियां

Sat, 15 May 2021 09:12 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 15 May 2021 09:12 AM IST
विज्ञापन
Meraj realtion with mukhtar ansari his red safari welcome of mukhtar Meraj murder in gangwar in chitrakoot jail
मुख्तार अंसारी, भाई मेराज। - फोटो : अमर उजाला।

मऊ जिले के सदर विधायक मुख्तार अंसारी का मेराज इतना करीबी था कि जिस रंग की गाडियां मुख्तार के पास होती थी, उसी रंग की गाडियों से मेराज भी चलता था। यही नहीं, गाडियों का नंबर भी मुख्तार अंसारी की तरह ही 786 नंबर हुआ करता था। वर्ष 2002-2003 के दौरान मुख्तार अंसारी का जब भी बनारस में आगमन होता था तो मेराज की दो लाल सफारी 786 नंबर के साथ मुख्तार के काफिलें में शामिल रहती थी। उस समय से अब तक मुख्तार के संरक्षण में मेराज ने कई ऐसे काम और नाम किए कि सियासी रसूख वाले भी पैरवी के लिए मेराज के यहां मनुहार करते थे। मेराज और मुख्तार को नजदीक से जानने वाले बताते हैं कि लाल सफारी उस समय सड़कों पर निकलती थी तो रास्ता खाली कर दिया जाता था, कितना भी जाम हो एक झटके में खत्म हो जाया करता था। देखें अगली स्लाइड्स...।

Meraj realtion with mukhtar ansari his red safari welcome of mukhtar Meraj murder in gangwar in chitrakoot jail
मुख्तार अंसारी - फोटो : amar ujala

दो दशक पूर्व लोहता इलाके में चुनावी एक जनसभा को संबोधित करने के लिए मुख्तार अंसारी आए थे तो मेराज भी साथ-साथ था। मंच पर बकायदा मेराज के कंधे पर हाथ रखते हुए मुख्तार अंसारी ने कहा था कि मेराज भाई की पहचान का पता उनकी लाल सफारी बताती है। सड़कों पर निकलती है रास्ते खाली हो जाते हैं।

Meraj realtion with mukhtar ansari his red safari welcome of mukhtar Meraj murder in gangwar in chitrakoot jail
मुख्तार अंसारी, भाई मेराज। - फोटो : अमर उजाला।

कहता था मेराज, मुख्तार के लिए जान भी हाजिर
ईद के दिन पहडिया स्थित अशोक विहार कॉलोनी में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ था। घर के कुछ सदस्य बाहर गमगीन थे तो घर के अंदर से रह-रहकर महिलाओं की रोने और बिलखने की आवाजें बाहर खड़े लोगों को दहला दे रही थी। गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर स्थित पैतृक आवास से भी कुछ लोग व रिश्तेदार पहुंच चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meraj realtion with mukhtar ansari his red safari welcome of mukhtar Meraj murder in gangwar in chitrakoot jail
मुकीम काला और चित्रकूट जेल का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

घर के बाहर आपस में बातचीत के दौरान कुछ अधेड़ ने कहा कि विधायक मुख्तार अंसारी पर हो रही बदले की कार्रवाई की सूई मेराज की ओर घूम गई। मऊ सदर विधायक मुख्तार से नजदीकिया रखने पर ही मेराज पर सिलसिलेवार कार्रवाई शुरू हुई थी।

विज्ञापन
Meraj realtion with mukhtar ansari his red safari welcome of mukhtar Meraj murder in gangwar in chitrakoot jail
घटना के बाद छावनी बनी चित्रकूट जेल - फोटो : amar ujala

इस दौरान शस्त्र जब्त किए गए, संपत्ति जब्त की गई। भाई सेराज व नदेसर निवासी भांजे परवेज को जेल भेजा गया। हालांकि कार्रवाई से मेराज तनिक भी दहला नहीं और कहता रहा कि मुख्तार अंसारी के लिए जान भी हाजिर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed