{"_id":"5a01e8d14f1c1b8e698b9d68","slug":"mayor-post-nominees-nominated-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नगर निकाय चुनावः मेयर पद के प्रत्याशियों ने नामांकन के लिए जोश के साथ निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निकाय चुनावः मेयर पद के प्रत्याशियों ने नामांकन के लिए जोश के साथ निकाला जुलूस
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 08 Nov 2017 10:39 AM IST
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में मंगलवार को नगर निकाय के चुनाव के लिए नामांकन का आखिरी दिन था। शहर से मेयर पद के लिए खड़े सभी उम्मीदवारों ने बड़े जोश के साथ नामांकन कराया। भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा सहित सभी दलों के प्रत्याशियों ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस निकाला। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरे...
नगर निकाय चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा की मेयर प्रत्याशी मृदुला जायसवाल महापुरुषों को नमन करते हुए लंबे जुलूस के साथ नामांकन करने पहुंचीं। ढोल-नगाड़े की थाप के साथ कार्यकर्ता नाचते-थिरकते जुलूस के आगे चल रहे थे। तकरीबन चार सौ मीटर लंबे नामांकन जुलूस में पैदल, दो पहिया और चार पहिया वाहनों से कार्यकर्ता-नेता चल रहे थे। पहले सिगरा स्थित बाल गंगाधर तिलक की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ नामांकन जुलूस शुरू हुआ।
नगर निकाय चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर राज्य मंत्री एवं शिवपुर विधायक अनिल राजभर की अगुवाई में जुलूस आगे बढ़ा। एक गाड़ी पर प्रत्याशी तो दूसरी गाड़ी पर मंत्री के अलावा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, पूर्व महापौर राम गोपाल मोहले और कौशलेंद्र सिंह, पूर्व विधायक श्यामदेव रायचौधरी, एमएलसी केदारनाथ सिंह रहे। राज्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी और क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य की देखरेख में मलदहिया चौराहे पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर मृदुला ने माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
यहां से जुलूस अंधरापुल होते हुए मिंट हाउस तिराहा पहुंचा। यहां स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। विधायक रवींद्र जायसवाल, अवधेश सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नागेंद्र रघुवंशी सहित कई नेता मौजूद रहे। नामांकन जुलूस जब घौसाबाद पहुंचा तो वहां पहले से सपा नेता कुर्सी लगाए बैठे थे। यहां दोनों पार्टियों के नेताओं का आमना-सामना हुआ तो सबने एक-दूसरे को नमस्कार किया।
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
नामांकन के दौरान जिला मुख्यालय पर कांग्रेस और भाजपा नेता मिले तो दोनों दलों के नेताओं ने एक-दूसरे को नमस्कार कर हाल-चाल पूछा। कांग्रेस की महापौर पद की प्रत्याशी शालिनी यादव ने लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने नामांकन जुलूस की शुरुआत की। जुलूस में कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ महापौर पद की प्रत्याशी के पक्ष में नारेबाजी करते चल रहे थे।