फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: रामनगर की रामलीला में आस्था का सैलाब, भोर की आरती में गूंजा 'जय श्रीराम'; लाखों श्रद्धालु बने साक्षी

Sun, 25 Oct 2026 11:13 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sun, 25 Oct 2026 11:13 AM IST
सार

वाराणसी में रामनगर की विश्व प्रसिद्ध रामलीला में भोर की आरती में जनसैलाब उमड़ पड़ा। रविवार की भोर में लाखों की संख्या में लोग आरती के साक्षी बने। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारे से रामनगर गूंज उठा। 

विज्ञापन
massive crowd gathered for dawn aarti at world-famous Ramlila in Ramnagar at Varanasi
रामनगर की रामलीला में भोर की आरती में उमड़ा जनसैलाब - फोटो : अमर उजाला

विश्व प्रसिद्ध रामनगर की रामलीला में भोर की आरती का विशेष महत्व है। यह आरती श्रीराम के राज्याभिषेक के बाद पहली बार होती है। रविवार की सुबह इस अद्भुत आरती में लाखों लीलाप्रेमी शामिल हुए। आधुनिकता से दूर यह रामलीला अपने अनूठे प्रसंगों और अद्भुत मंचन के लिए जानी जाती है। पूरी काशी मानो इस आरती का हिस्सा बनने के लिए उमड़ पड़ी थी। लाखों की भीड़ ने "जय श्री राम" और "हर हर महादेव" के नारे लगाए। इससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। यह आरती सूर्योदय के दौरान उगते सूर्य के लिए एक विशेष अनुष्ठान है। 

Trending Videos
massive crowd gathered for dawn aarti at world-famous Ramlila in Ramnagar at Varanasi
रामनगर की रामलीला में भोर की आरती - फोटो : अमर उजाला
यह परंपरा सदियों से इसी तरह चली आ रही है। आस्था का यह सैलाब गांव, गली और मोहल्लों से होता हुआ रामलीला स्थल अयोध्या पहुंचा। आरती के लिए घंटा घड़ियाल बजने लगे, जिससे आस्था का कोई ओर-छोर नजर नहीं आ रहा था।
massive crowd gathered for dawn aarti at world-famous Ramlila in Ramnagar at Varanasi
रामनगर की रामलीला में भोर की आरती - फोटो : अमर उजाला
राज्याभिषेक की आरती
राज्याभिषेक की आरती रविवार को तड़के लगभग 5:35 बजे शुरू हुई। अनंत नारायण सिंह राजपरिवार के सदस्यों और दरबारियों के साथ रामनगर दुर्ग से पैदल लीला स्थल अयोध्या मैदान पहुंचे। लगभग 5:45 बजे भगवान भास्कर के दर्शन होते ही माता कौशल्या ने आरती उतारी। उन्होंने अयोध्या के सिंहासन पर विराजमान श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान की आरती की।
विज्ञापन
विज्ञापन
massive crowd gathered for dawn aarti at world-famous Ramlila in Ramnagar at Varanasi
रामनगर की रामलीला में भोर की आरती - फोटो : अमर उजाला
अनुपम छटा और बाजार भ्रमण
लाल और सफेद महताबी रोशनी के बीच यह चार मिनट की आरती झांकी अनुपम थी। उपस्थित विशाल जनसमूह ने इस छटा को अपने मानस पटल पर अंकित कर लिया। अनंत नारायण सिंह ने भी खड़े होकर राम राज्याभिषेक की आरती का दर्शन किया। 
विज्ञापन
massive crowd gathered for dawn aarti at world-famous Ramlila in Ramnagar at Varanasi
रामनगर की रामलीला में भोर की आरती - फोटो : अमर उजाला
आरती के बाद अनंत नारायण सिंह हवाखोरी के लिए निकले। इसके बाद श्रीराम को कंधे पर उठाए बजरंग बली और सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न भक्तों के कंधों पर बैठकर बाजार भ्रमण के लिए बलुआघाट स्थित धर्मशाला पहुंचे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed