महाशिवरात्रि पर शुक्रवार को उत्सव, उल्लास से भरी काशी का हर कोना शिवमय हो गया। सड़कों पर पैदल श्रद्धालुओं की अगाध आस्था का रेला द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा विश्वनाथ की झलक पाने के लिए भोर से लेकर रात तक बेताब रहा। आगे की स्लाइड में देखें रोचक तस्वीरें-
2 of 10
Mahashivaratri in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
हाथों में कलश लिए बच्चों, महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों ने लंबी कतार में लगकर अपनी बारी की प्रतीक्षा की। महादेव के दरबार में हाजिरी लगाने के जतन आम श्रद्धालुओं से लेकर अफसरों-मंत्रियों तक ने किए। रात आठ बजे तक 2.23 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई।
3 of 10
Mahashivaratri in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए उमड़े सैलाब का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गुरुवार की रात 11 बजे से लगी कतार शुक्रवार की रात नौ बजे तक टूटी नहीं थी। भोर में 3:15 बजे मंगला आरती के बाद जैसे ही बाबा के द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोले गए, हर-हर महादेव के जयकारे के साथ श्रद्धा से भरी भीड़ आगे बढ़ने लगी।
4 of 10
Mahashivaratri in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
सुबह नौ बजे तक 93 हजार भक्तों ने दर्शन किया था। दशाश्वमेध पुलिस बूथ से गोदौलिया, गिरजाघर होते हुए लक्सा तक लंबी कतार तो थी ही, नीचीबाग से चौक, बांसफाटक होते हुए छत्ताद्वार तक लोग लाइन में लगे थे। गोदौलिया से छत्ताद्वार के बीच श्रद्धालुओं के अलावा किसी को जाने की छूट नहीं थी।
5 of 10
Mahashivaratri in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
भोग आरती के समय श्रद्धालुओं को आधे घंटे के लिए रोके जाने की वजह से कई जगह धक्कामुक्की भी हुई। फिर भी श्रद्धालु हर हर महादेव के जयकारे लगाते रहे। बांसफाटक, चौक में जगह-जगह दवा, पानी, बिस्कुट के साथ श्रद्धालुओं की सेवा के लिए शिविर लगाए गए थे।