{"_id":"5adc26bd4f1c1b46098b5e01","slug":"mahabharata-scenes-engrave-on-the-sword-of-sandalwood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" PHOTOS : तीन फिट की तलवार पर उकेर दिया महाभारत, जिसने भी देखा हैरत में पड़ गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS : तीन फिट की तलवार पर उकेर दिया महाभारत, जिसने भी देखा हैरत में पड़ गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 23 Apr 2018 01:20 PM IST
विज्ञापन
Hindtex
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस के दीनदयाल हस्तकला संकुल में चल रहे हिंदटेक्स का आज आखिरी दिन है। इस तीन दिवसीय समारोह में प्रदर्शनी में लगे बनारसी वस्त्रों ने लोगों का ध्यान खींचा ही मगर एक चीज सबके नजर में गड़ गई। जिसने भी इसे देखा तो उसकी प्रशंसा में नई-नई परिभाषा गढ़ी। वह चीज थी चंदन की लकड़ी से बनी तीन फीट की तलवार जिस पर महाभारत के कुछ दृश्यों को उकेरा गया था। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
Hindtex
- फोटो : अमर उजाला
हिंदटेक्स में बिना धार वाली सवा तीन फिट की तलवार दिखी। जिस पर महाभारत के कई प्रमुख दृश्य आकर्षक ढंग से उकेरे गए हैं। यह शिल्प कला के अनोखेपन को दर्शकों के समक्ष ही नहीं प्रस्तुत करता बल्कि चंदन की लकड़ी से तैयार होने के कारण इसकी खुशबू मन मस्तिष्क को शीतलता प्रदान करती है। यह नजारा दिखा हिंदटेक्स में राजस्थानी आर्ट एंड क्राफ्ट्स के स्टॉल पर।
Hindtex
- फोटो : अमर उजाला
तलवार की कीमत 11 लाख रुपये है और इसे कलाकारों ने लगभग ढाई साल में तैयार किया। इतना ही नहीं, यहां एक वीणा भी रखी हुई है जिसमें तानसेन से जुड़ी कई घटनाओं को मूर्तरूप दिया गया है। इसकी कीमत एक लाख 98 हजार रुपये है। इसी प्रकार यूपिया के स्टॉल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रिंट वाला दुपट्टा भी लोगों के आकर्षण का केंद्र है। इसके अलावा हिंदटेक्स में गुलाबी मीनाकारी, हथकरघा व नए अंदाज में बनारसी वस्त्रों को प्रदर्शित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hindtex
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा हिंदटेक्स में सभी 10 जीआई पंजीकृत उत्पाद जैसे बनारस ब्रोकेड और साड़ी, बनारस मीनाकारी शिल्प, वाराणसी काष्ठशिल्प एवं खिलौने, मिर्जापुर हस्तनिर्मित दरी, भदोही कालीन, सॉफ्टस्टोन जाली काम, गाजीपुर वाल हैंगिंग, बनारसी कांच के मोती का प्रदर्शन किया गया है। उद्घाटन राज्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने किया।
विज्ञापन
Hindtex
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में छह देशों के राजदूत मॉरिशस के एमजे गोवर्धन, मेडागास्कर के रेजेंड्रासोआ मैरी लेओमटाइन, थाईलैंड के चुतिनटार्न गांग्स्क डिगोंग्स, टोगो के फौरे एसोजिमा ग्नेसिंगे, वेनेज़ुएला के नेजमेडिन लाखाल और वियतनाम के पीडी मोंटियल मेडिना ने शिरकत की। राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी ने यूपिया के प्रयास की प्रशंसा की तथा इसे उत्तर प्रदेश के शिल्पकारों की केंद्रीय संस्था बनाने की संस्तुति करने का विश्वास दिलाया। इस आयोजन में पुर्तगाल, स्पेन आदि देशों के ग्राहक आए वहीं, कई खरीदार घराने भी शामिल हुए।