फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गिरधारी एनकाउंटर: हिस्ट्रीशीटर नितेश की हत्या के लिए ऐसे बनाई थी योजना, एक महीने तक करता रहा रेकी

Mon, 15 Feb 2021 02:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 15 Feb 2021 02:59 PM IST
विज्ञापन
Lucknow girdhari encounter: maked plane for murder of history-sheeter Nitesh lived in varanasi
गिरधारी और नितेश। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के सारनाथ थाने के हिस्ट्रीशीटर नितेश सिंह उर्फ बबलू की हत्या के लिए लखनऊ में मारे गए डी-11 गैंग के शॉर्प शूटर गिरधारी विश्वकर्मा उर्फ कन्हैया उर्फ डॉक्टर ने एक महीने तक रेकी की थी। उन दिनों गिरधारी शिवपुर क्षेत्र स्थित एक अपार्टमेंट में आजमगढ़ के एक सफेदपोश के फ्लैट में रहता था। नितेश की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर एक तस्वीर लंबे समय तक वायरल थी, जिसमें आजमगढ़ के उस सफेदपोश के अलावा जरायम जगत से जुड़े पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों के चर्चित चेहरे भी थे।

Lucknow girdhari encounter: maked plane for murder of history-sheeter Nitesh lived in varanasi
नितेश मर्डर केस।

30 सितंबर 2019 को शिवपुर स्थित सदर तहसील परिसर में नितेश की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई थी। बुलेटप्रूफ वाहन और अत्याधुनिक असलहे से लैस होकर चलने वाले नितेश की हत्या आसान बात नहीं थी। नितेश की हत्या के लिए अपने सफेदपोश आकाओं के कहने पर गिरधारी शिवपुर में आकर फ्लैट में रुका। फिर वह रोजाना नितेश के सारनाथ क्षेत्र स्थित घर से उसके पीछे लग जाता था और यह पता लगाता था कि वह कहां आता-जाता है।

Lucknow girdhari encounter: maked plane for murder of history-sheeter Nitesh lived in varanasi
encounter girdhari - फोटो : अमर उजाला

नितेश की हत्या पांडेयपुर में भी करने की योजना बनाई गई थी लेकिन वह बुलेटप्रूफ वाहन से नहीं उतरा तो घटना को अंजाम नहीं दिया जा सका था। इसके बाद गिरधारी ने देखा कि नितेश जमीन संबंधी काम के लिए अक्सर शिवपुर स्थित सदर तहसील आता-जाता रहता है। इस पर नितेश को सदर तहसील में ठिकाने लगाने की योजना बनाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lucknow girdhari encounter: maked plane for murder of history-sheeter Nitesh lived in varanasi
गोली मारकर हत्या। - फोटो : अमर उजाला

30 सितंबर 2019 की दोपहर सदर तहसील से कामकाज निपटा कर नितेश अपने बुलेटप्रूफ वाहन में बैठने ही जा रहा था कि तभी उस पर गिरधारी और उसके साथी शूटर ने .30 बोर और 9एमएम के असलहे से अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी थी। इसके बाद दोनों बदमाश आसानी से भाग निकले थे।

विज्ञापन
Lucknow girdhari encounter: maked plane for murder of history-sheeter Nitesh lived in varanasi

गिरधारी की मौत से पूर्वांचल के कई सफेदपोशों को मिला सुकून
शॉर्प शूटर गिरधारी की मौत से पूर्वांचल के एक पूर्व बाहुबली सांसद के अलावा चंदौली, जौनपुर, मऊ और आजमगढ़ के कई सफेदपोशों को सुकून मिला है। सभी डरे हुए थे कि पुलिस की पूछताछ में अजीत और नितेश हत्याकांड में उनकी संलिप्तता की बात न सामने आ जाए। हालांकि पुलिस सूत्रों का कहना है कि गिरधारी तीन दिन की कस्टडी रिमांड पर था। मुठभेड़ में मारे जाने से पहले अजीत और नितेश हत्याकांड से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां पूछताछ में उससे मिली थी। उन जानकारियों के जरिये पुलिस नए सिरे से तफ्तीश कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed