{"_id":"5a5f88174f1c1b74268b4e96","slug":"love-couple-attacked-by-villagers-when-he-return-home-at-mau","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फरार प्रेमी युगल लौटा घर तो बस्ती वालों ने सुनाया यह फरमान, इनकार करने पर किया ये हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरार प्रेमी युगल लौटा घर तो बस्ती वालों ने सुनाया यह फरमान, इनकार करने पर किया ये हाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मऊ
Updated Thu, 18 Jan 2018 02:16 PM IST
विज्ञापन
hamla
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपित प्रोफेसर के आजमगढ़ में कई कॉलेज
- फोटो : अमर उजाला
प्रेमिका के पिता के द्वारा थप्पड़ मारने और बस्ती के लोगों द्वारा हमला किए जाने के बाद प्रेमी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में एनसीआर दर्ज किया है। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के हरिजन बस्ती निवासी युवक पड़ोसी की बेटी से प्यार करने लगा। इस बात की भनक जब परिवार वालों को लग गई।
कोर्ट
- फोटो : amar ujala
परिवार ने इसका विरोध किया तो युवक आठ अगस्त 2017 को वह अपनी प्रेमिका को लेकर फरार हो गया। लड़की के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बाद में प्रेमी युगल ने तीन सितंबर 2017 को कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया। लड़की को नाबालिग घोषित करते हुए कोर्ट ने लड़की को अपने माता पिता के साथ रहने की अनुमति प्रदान की। युवक जेल चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
love couple
लड़की अपने माता पिता के साथ रह रही थी। लगभग तीन महीने बाद जब प्रेमी जेल से छूटकर अपने घर आया, तो वह फिर अपनी प्रेमिका को लेकर फरार हो गया। सोमवार को वह प्रेमिका के साथ अपने घर वापस लौटा। इस पर हरिजन बस्ती के लोग आक्रोशित हो गए। बस्ती के लोगों ने मंगलवार को पंचायत कर फैसला लिया कि युवक लड़की को लेकर गांव से दूर चला जाए।
विज्ञापन
इश्क और इंतजार
ऐसा इसलिए क्योंकि उनके यहां रहने से गांव के अन्य युवकों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। युवक इसके लिए तैयार नहीं हुआ। इस दौरान लड़की के पिता ने उसे पीटा। प्रेमिका के पिता के द्वारा थप्पड़ मारने पर प्रेमी ने प्रेमिका के पिता और अन्य अज्ञात के ख़िलाफ मारने पीटने व जान से मार देने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है।