फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोकसभा चुनाव 2019 : सातवें चरण के मतदान के लिए आज से नामांकन, इन नियमों के साथ ही दाखिल होगा पर्चा

Mon, 22 Apr 2019 11:43 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Mon, 22 Apr 2019 11:43 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 nomination start for seventh step voting

लोकसभा चुनाव 2019 के सातवें चरण के मतदान की अधिसूचना आज जारी होगी। वाराणसी समेत सात जिलों में 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी। इसके लिए रविवार की रात तक कलेक्ट्रेट परिसर में तैयारी पूरी की गई। वहीं काशी विद्यापीठ औक बीएचयू के छात्रों द्वारा नामांकन स्थल पर मतदान जागरुकता के लिए चित्र उकेरे गए। नामांकन को लेकर प्रत्याशियों को कुछ नियमों का पालन करना होगा, अन्यथा उनका नामांकन रद्द होने के साथ ही एफआईआर भी दर्ज हो सकती है। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...

Lok Sabha Elections 2019 nomination start for seventh step voting

जिले की वाराणसी और चंदौली लोकसभा सीट के लिए आज से नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। वाराणसी लोकसभा का नामांकन रायफल क्लब और चंदौली लोकसभा के लिए नामांकन चंदौली जिला मुख्यालय पर होगा। चुनाव आयोग के निर्देश पर पूरी प्रक्रिया की निगरानी सीसी कैमरे से की जाएगी और वीडियो रिकार्डिंग भी होगी। नामांकन स्थल के 100 मीटर परिधि में प्रत्याशियों के दो वाहन अनुमन्य होंगे और प्रत्याशी के साथ चार प्रस्तावक ही नामांकन कक्ष तक जा सकेंगे। जिला मुख्यालय में 22 अप्रैल से सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे।

Lok Sabha Elections 2019 nomination start for seventh step voting

नामांकन प्रक्रिया में 27 अप्रैल को और 28 अप्रैल को रविवार होने के कारण नामांकन नहीं दाखिल किए जा सकेंगे। अपर जिलाधिकारी प्रशासन राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि नामांकन की तैयारियां पूरी कर ली गई है। कलेक्ट्रेट परिसर में बैरिकेटिंग कर सुरक्षा मानकों को तय कर दिया गया है। रविवार की रात जिलाधिकारी और नगर आयुक्त ने परिसर का निरीक्षण कर तैयारियों का निरीक्षण किया। सुबह 11 बजे से नामांकन पत्रों का वितरण के साथ प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 nomination start for seventh step voting

लोकसभा चुनाव में नामांकन करने के लिए बैंक चालान जमा करने के साथ ही अलग खाता खोलना होगा। चालान जमा करने और बैंक खाता खोलने वालों को ही नामांकन पत्र दिया जाएगा। इसमें सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 25 हजार और आरक्षण वर्ग के उम्मीदवारों को 12 हजार 500 रुपये का चालान जमा करना होगा।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 nomination start for seventh step voting

शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए कराए जा रहे प्रशिक्षण में अनुपस्थित कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इस संबंध में जिला निर्वांचन अधिकारी ने कर्मचारियों को चेतावनी जारी की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed