फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#VoteKaro : रैली निकाल कर आजमगढ़ ने की अपील, 'उम्र हुई 18 पूरी, अब करना मतदान जरूरी'

Wed, 01 May 2019 05:01 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Published by: Sayali Maurya Updated Wed, 01 May 2019 05:01 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha Election 2019 Vote Karo voter awareness program in azamgarh

आजमगढ़ में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अमर उजाला अपराजिता, जिला प्रशासन और पूर्वांचल विकास आंदोलन की ओर से बुधवार की सुबह आठ बजे डीएवी कालेज मैदान से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। शहर की गलियां और सड़कें जागो रे मतदाता...तुम हो भाग्यविभाता, पहले मतदान फिर करेंगे जलपान के नारों से गूंज उठीं। लोकतंत्र के इस उत्सव में 10 हजार से ज्यादा लोगों ने भागीदारी कर अपनी आहुति दी। इस अभियान से जुड़ने के लिए लोगों में काफी जोश देखा गया। तस्वीरें देखें आगे की स्लाइड्स में...





 

Lok sabha Election 2019 Vote Karo voter awareness program in azamgarh

लोकतंत्र में सबको अपनी बात कहने और अपना मत दान करने का पूर्ण अधिकार है। आपके इसे मत से आपका चहेता प्रत्याशी हार और जीत सकता है। इसके बाद भी बहुत से लोग ऐसे हैं जो मतदान के दिन मतदान करने की बजाए घरों में बैठना पसंद करते हैं। ज्यादातर शहरी मतदाता ऐसा करते हैं। ऐसे लोगों में जज्बा जगाने के लिए और लोकतंत्र के उत्सव में शामिल होने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, पूर्वांचल विकास आंदोलन और अमर उजाला अपराजिता के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार की सुबह आठ बजे नगर के डीएवी कॉलेज मैदान से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को डीएवी मैदान में जब डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने हरी झंडी दिखाई

Lok sabha Election 2019 Vote Karo voter awareness program in azamgarh

शहर भ्रमण के बाद रैली फिर से डीएवी कॉलेज के मैदान में समाप्त हुई। रैली में जिला पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों के साथ ही, शिक्षक, स्वास्थ्य विभाग, आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी, पूर्वांचल विकास आंदोलन और विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के लोग और जीजीआईसी की बालिकाएं शामिल हुईं। रैली को जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही मुख्य विकास अधिकारी डीएस उपाध्याय, पीडी अभिमन्यु सिंह, डीडीओ रविशंकर राय, एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह, एसपी ग्रामीण एनपी सिंह, एसपी सिटी कमलेश बहादुर, बीएसए देवेंद्र पांडेय, डीपीआरओ आनंद प्रकाश आदि भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok sabha Election 2019 Vote Karo voter awareness program in azamgarh

डीएवी कॉलेज के मैदान से आठ बजे शुरू हुई रैली शहर के कालीनगंज, दलाल घाट, कोट मोहल्ला, तकिया, पुरानी कोतवाली, मुख्य चौक, बड़ा देव, नगर पालिका, गांधी तिराहा से होते हुए फिर साढ़े दस बजे डीएवी कालेज के मैदान पर समाप्त हुई। करीब तीन किलोमीटर लंबी रैली ने ढाई घंटे में शहर में आठ किलोमीटर का रास्ता तय किया।   

विज्ञापन
Lok sabha Election 2019 Vote Karo voter awareness program in azamgarh

चुनाव निर्वाचन अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि प्रदेश में मतदान का प्रतिशत 60 से अधिक है, लेकिन आजमगढ़ जिले का प्रतिशत लगभग 56 है। हमें इसे ऊपर लाना है। इसके लिए लोगों को मतदान दिवस के दिन घरों से निकालने के लिए जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इसमें शामिल लोगों को बहुत-बहुत आभार कि शामिल होकर हमारी हौसला अफजाई की। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed