फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोकसभा चुनाव 2019 : जानिए कौन है वह महिला प्रत्याशी, जो पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से ठोकेंगी ताल

Tue, 23 Apr 2019 12:48 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Tue, 23 Apr 2019 12:48 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019 SP stand candidate in varanasi against narendra modi
नरेंद्र मोदी और शालिनी यादव - फोटो : अमर उजाला

देश के प्रधानमंत्री और वाराणसी के सांसद नरेंद्र मोदी एक बार फिर काशी से ताल ठोकने जा रहे हैं। अभी सोमवार शाम तक किसी भी प्रमुख दल ने पीएम मोदी के खिलाफ अपने पत्ते नहीं खोले थे, लेकिन देर शाम सपा-बसपा गठबंधन ने मोदी के खिलाफ अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। जानिए कौन है गठबंधन का उम्मीदवार जो वाराणसी में भाजपा को टक्कर देगा। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...

Lok sabha election 2019 SP stand candidate in varanasi against narendra modi
शालिनी यादव - फोटो : अमर उजाला

सपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी संसदीय सीट से शालिनी यादव को गठबंधन का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। 2017 में कांग्रेस की टिकट पर महापौर पद का चुनाव लड़ चुकीं शालिनी यादव सोमवार को दोपहर बाद सपा में शामिल हुई थीं। 

Lok sabha election 2019 SP stand candidate in varanasi against narendra modi

कांग्रेस नेता और राज्यसभा के पूर्व उपसभापति श्यामलाल यादव की पुत्र वधू शालिनी ने 2017 में कांग्रेस ज्वाइन की थी। निकाय चुनाव में महापौर प्रत्याशी के तौर पर उन्हें एक लाख 13 हजार 345 वोट मिले थे। वह दूसरे नंबर पर रही थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok sabha election 2019 SP stand candidate in varanasi against narendra modi

उधर, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा ने बताया कि शालिनी को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने और पार्टी कार्यक्रमों से दूरी बनाने के कारण 20 अप्रैल को पार्टी की प्राथमिकता सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया था। प्रदेश अध्यक्ष को इसकी सूचना भी दे दी गई थी।

विज्ञापन
Lok sabha election 2019 SP stand candidate in varanasi against narendra modi
सपा का सदस्यता ग्रहण करतीं शालिनी यादव - फोटो : twitter

जिसके बाद सोमवार को शालिनी लखनऊ पहुंच कर अखिलेश यादव से मिलीं और सपा में शामिल होने की बात की। पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में शालिनी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सोमवार को देर शाम सपा ने शालिनी यादव को वाराणसी में पीएम मोदी के खिलाफ मैदान में उतार दिया। बता दें कि सोमवार दोपहर तक सपा की ओर से प्रत्याशी के तौर पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल के नाम की चर्चा थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed