{"_id":"5cbdb4d1bdec2213f4137061","slug":"lok-sabha-election-2019-sp-bsp-and-bjp-candidate-property-of-bhadohi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019 : इन दो प्रत्याशियों की पत्नियों के पास है उनसे अधिक दौलत, शौक जान रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019 : इन दो प्रत्याशियों की पत्नियों के पास है उनसे अधिक दौलत, शौक जान रह जाएंगे हैरान
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
Published by: Sayali Maurya
Updated Mon, 22 Apr 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बसपा से रंगनाथ मिश्र और भाजपा प्रत्याशी रमेशचंद्र बिंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लोकसभा चुनाव में भदोही संसदीय सीट पर ताल ठोक रहे बसपा-सपा गठबंधन से रंगनाथ मिश्र और भाजपा के प्रत्याशी रमेशचंद्र बिंद ने शनिवार को नामांकन किया। नामांकन के बाद दोनों प्रत्याशियों के संपत्ति की जानकारी हुई। दोनों प्रत्याशी बंगला और गाड़ी के बहुत शौकिन हैं। वहीं कई चौंकाने वाले तथ्य भी सामने आए हैं। पढ़ें आगे का स्लाइड्स में...
2 of 5
रंगनाथ मिश्र
- फोटो : अमर उजाला
निर्वाचन अधिकारी को दिए शपथ पत्र के मुताबिक सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी रंगनाथ मिश्र के पास 72 हजार और उनकी पत्नी सावित्री देवी के पास 52 हजार रुपये नगद है। 89 लाख 60 हजार रुपये की कीमत की चल संपत्ति है। उनकी पत्नी के पास 28 लाख 81 हजार रुपये की चल संपत्ति है। जबकि परिवार में बेटे और बहू के पास 13 लाख 33 हजार की चल संपत्ति है। अचल संपत्ति पर नजर डालें तो रंगनाथ मिश्र पर उनकी पत्नी भारी हैं।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
रंगनाथ के पास दो करोड़ 19 लाख 56 हजार की और उनकी पत्नी के पास सात करोड़ 47 लाख की संपत्ति है, जो 2017 की तुलना में करीब तीन करोड़ बढ़ गई। इसके अलावा मिर्जापुर, लखनऊ, वाराणसी समेत कई शहरों में आलीशान मकान हैं। दोनों पर विभिन्न बैंकों से 15 करोड़ से अधिक का लोन भी है। रंगनाथ के पास 100 ग्राम सोना और 400 ग्राम चांदी है। उनकी पत्नी के पास 300 ग्राम सोना और एक हजार ग्राम चांदी के आभूषण हैं। एक रायफल और रिवॉल्वर भी हैं। रंगनाथ मिश्र पर पांच मामले लंबित हैं। रंगनाथ मिश्र ने एमए तक की पढ़ाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रमेश चंद्र बिंद
- फोटो : अमर उजाला
इसी तरह भाजपा प्रत्याशी रमेश चंद्र बिंद और उनकी पत्नी समुद्रा देवी भी करोड़पति हैं। रमेशचंद्र बिंद के पास 78 लाख 46 हजार 632 रुपये की चल तो चार करोड़ 40 लाख की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी समुद्रा के पास चल 56 लाख 78 हजार 862 की चल संपत्ति है, जबकि अचल संपत्ति तीन करोड़ 67 हजार की है।
विज्ञापन
5 of 5
रमेश चंद्र बिंद को साथ जनसभा को संबोधित करते महेंद्र नाथ पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
समुद्रा देवी की संपत्ति में बेतहाशा वृद्धि हुई। 2017 में रमेश बिंद के पास चार करोड़ 25 लाख और समुद्रा देवी के पास 48 लाख की कुल संपत्ति थी। तीनों बच्चों के पास भी लाखों की संपत्ति है। लग्जरी वाहनों के शौकीन रमेशचंद्र बिंद के पास पिस्टल और राइफल भी है। समुद्रा देवी के पास 12 लाख 65 हजार के आभूषण हैं। भाजपा प्रत्याशी पर जालसाजी समेत 16 मामले विचाराधीन हैं। रमेश बिंद हाईस्कूल पास हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।