मोहरात्रि में सोलह कलाओं से परिपूर्ण भगवान श्रीकृष्ण के अवतार की छटा से काशी में अद्भुत छटा बिखरी। बाबा विश्वनाथ के आंगन में कन्हाई की नयनाभिराम झांकी सजाई गई तो मां अन्नपूर्णा के धाम में भी लड्डू गोपाल जन्म लिए। आगे की स्लाइड में देखें एक से बढ़कर एक मनमोहक तस्वीरें...
2 of 10
krishna janmashtami in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
ईस्कॉन मंदिर, हरेकृष्ण हरे राम संकीर्तन सोसाइटी से लेकर पुलिस लाइन तक नटवर नाटगर नंदा केजन्मोत्सव की झांकियों की झलक पाने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। बधाई, सोहर गान के साथ भजनों की प्रस्तुतियों से इस उत्सव को यादगार बनाया गया।
3 of 10
krishna janmashtami in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
विश्वनाथ मंदिर परिसर स्थित सत्य नारायण मंदिर में भादों कृष्ण पक्ष की अंधियारी रात में खीरे में कृष्णावतार हुआ तो बधाई गूंज उठी। कृष्ण जन्मोत्सव की रंग-बिरंगे सुगंधित फूलों, अशोक, कामिनी की पत्तियों से मनोरम झांकी सजाई गई।
4 of 10
krishna janmashtami in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
अर्चक रामरुचि तिवारी ने रात 12 बजे महाआरती के सात भगवान का अवतार कराया। जन्म के बाद भगवान को स्नान कराकर नूतन वस्त्र धारण कराए गए। भक्तों को प्रसाद में फल, भोग में अर्पित मिठाई, हलुआ वितरित किया गया। जन्मोत्सव के बाद बाबा का पट बंद हुआ।
5 of 10
krishna janmashtami in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
अन्नपूर्णा मंदिर परिसर को फूल मालाओं,अशोक की पत्तियों से सजाया गया था। खास तौर पर कृष्ण भगवान को सुगंधित फूलों और पत्तियों से चुन-चुन कर बनाए गए झूले पर झुलाया गया। रात 12 बजे भगवान के जन्म तक पूरे परिसर में कान्हा के भजन गूंजते रहे ।