सावन के अंतिम सोमवार को भी बाबा विश्वनाथ धाम में कांवड़ियों और शिव भक्तों का रेड कार्पेट और पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। आधी रात से ही कतार में खड़े होकर भक्त बाबा के दर्शन को उत्सुक रहे। मंगला आरती के बाद दर्शन का सिलसिला शुरू हुआ तो भक्तों की भीड़ बढ़ती चली गई। नेमि दर्शनार्थियों को सुबह 4 से 5 बजे तक काशी द्वार से प्रवेश दिया गया। यह क्रम शाम को भी जारी रहेगा।
काशी विश्वनाथ धाम: सावन के अंतिम सोमवार पर उमड़े श्रद्धालु, आज गर्भगृह में सपरिवार झूले पर विराजमान होंगे बाबा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 19 Aug 2024 09:36 AM IST
सार
Kashi Vishwanath Dham : काशी विश्वनाथ धाम में अंतिम व पांचवें सोमवार पर शिव भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा है। बाबा का दरबार हर- हर महादेव के उद्घोष से गूंज रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन