फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में काशी-तमिल संगमम: वाराणसी पहुंचा दूसरा दल, रेड कारपेट पर एंट्री, डमरू-ढोलक के साथ 'वणक्कम'

Tue, 22 Nov 2022 12:11 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 22 Nov 2022 12:11 PM IST
सार

वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर रात के करीब दो बजे प्रशानिसक अधिकारियों ने डमरू, ढोलक बजाते हुए पुष्पवर्षा कर 216 मेहमानों को जोरदार स्वागत किया। मेहमानों के स्वागत में स्टेशन पर रेड कारपेट बिछाया गया था।

विज्ञापन
Kashi-Tamil Sangamam in pictures second team reached Varanasi entry on red carpet Vanakkam' with Damru-Dholak
काशी पहुंचा दूसरा दल - फोटो : अमर उजाला

काशी-तमिल संगमम में एर्णाकुलम से हस्तशिल्पियों का दल पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस से 22 नवंबर को वाराणसी पहुंचा। रात के करीब दो बजे कैंट रेलवे स्टेशन पर प्रशानिसक अधिकारियों ने डमरू, ढोलक बजाते हुए पुष्पवर्षा कर 216 मेहमानों को जोरदार स्वागत किया। मेहमानों के स्वागत में स्टेशन पर रेड कारपेट बिछाया गया था। वहीं, मेहमानों का हर-हर महादेव महादेव किया तो उन्होंने भी वणक्कम कहते हुए आगे बढ़े।

Kashi-Tamil Sangamam in pictures second team reached Varanasi entry on red carpet Vanakkam' with Damru-Dholak
काशी तमिल संगमम - फोटो : अमर उजाला
दूसरे दल के अतिथि स्वागत से अभिभूत दिखे और काशी नगरी पहुंचने पर उनका रोमांच अलग ही नजर आ रहा था। एक माह तक चलने वाले काशी तमिल संगमम में तमिलनाडु से  कलाकारों, छात्रों, साहित्यकारों, कामगारों के कई ग्रुप वाराणसी भ्रमण करने आएंगे। इसी क्रम में दूसरा दल मंगलवार की सुबह पहुंचा।
Kashi-Tamil Sangamam in pictures second team reached Varanasi entry on red carpet Vanakkam' with Damru-Dholak
काशी में दूसरे दल का वणक्कम - फोटो : अमर उजाला
अतिथियों का दूसरा दल वाराणसी के अलावा प्रयागराज और अयोध्या के दौरे पर भी जाएगा। इसी तरह से तमिलनाडु के अलग—अलग जगहों से काशी तमिल संगमम में भाग लेने के बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kashi-Tamil Sangamam in pictures second team reached Varanasi entry on red carpet Vanakkam' with Damru-Dholak
कैंट स्टेशन पर दूसरे दल का स्वागतम् - फोटो : अमर उजाला
दूसरा दल तमिल अतिथि आयोजन में शिरकत करने के साथ ही आध्यात्मिक नगरी में भ्रमण कर यहां की सभ्यता, संस्कृतिक, परिवेश आदि से परिचित होंगे। साथ ही यहां से जाकर दक्षिण भारत में काशी की पुरातन संस्कृति के बारे में बात करेंगे। इससे उत्तर और दक्षिण भारत के बीच प्राचीन संबंधों की डोर और मजबूत होगी।
विज्ञापन
Kashi-Tamil Sangamam in pictures second team reached Varanasi entry on red carpet Vanakkam' with Damru-Dholak
काशी में दूसरे दल का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
वहीं दोनों क्षेत्रों के बीच कला, संगीत, ज्ञान के आदान-प्रदान के साथ ही व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। गौरतलब है कि 19 नवंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने काशी तमिल संगमम का उद्घाटन किया था। उसके बाद अलग-अलग समूहों में तमिलनाडु से लोग वाराणसी भ्रमण पर आ रहे हैं। एक माह तक चहने वाले इस आयोजन में तमिलनाडु के अलावा काशी के लोग भी बड़े उत्साह से आयोजन में शिरकत कर रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed