फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी: टाइम पर रवाना हुई काशी महाकाल एक्सप्रेस, यात्रियों पर हुई पुष्पवर्षा

Thu, 20 Feb 2020 03:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 20 Feb 2020 03:04 PM IST
विज्ञापन
Kashi Mahakal Express departs on time from varanasi to indore in cantt station
यात्रियों पर हुई पुष्पवर्षा। - फोटो : अमर उजाला।

काशी महाकाल एक्सप्रेस आज इंदौर के लिए रवाना हो गई। ट्रेन में घुसने पर पहले यात्रियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। ये ट्रेन वाराणसी से इंदौर के बीच चलेगी, जो तीन ज्योतिर्लिंगों (श्रीओम्कारेश्वर, श्री महाकालेश्वर और काशी विश्वनाथ) को आपस में जोड़ेगी। वहीं यह ट्रेन उद्घाटन के बाद से काफी चर्चा में रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 फरवरी को चंदौली के पड़ाव से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया था।



Kashi Mahakal Express departs on time from varanasi to indore in cantt station

देश की तीसरी कारपोरेट ट्रेन कैंट रेलवे स्टेशन से दोपहर 2.45 बजे इंदौर के लिए रवाना हो गई और दूसरे दिन सुबह 9.40 बजे इंदौर पहुंचाएगी। आईआरसीटीसी ने काशी महाकाल एक्सप्रेस का शुभारंभ महाशिवरात्रि के एक दिन पहले कर उन्हें शिवरात्रि का तोहफा दिया है।

Kashi Mahakal Express departs on time from varanasi to indore in cantt station

70 प्रतिशत तक महाकाल में सीट फुल हो गई थीं। सीटें अधिक भरने के चलते महाकाल में फ्लेक्सी किराया प्रणाली लागू हो गया। अब यात्रियों को अधिक किराये पर ट्रेन में सीट की बुकिंग करानी पड़ेगी। पहले वाराणसी से इंदौर का किराया 1951 रुपये था, बुधवार को यात्रियों ने 2110 रुपये में सीट बुक कराई। यात्रियों को 159 रुपये अधिक देकर टिकट बुक कराना पड़ा। आईआरसीटीसी अधिकारियों के अनुसार ट्रेन में 70 प्रतिशत बुकिंग होने के बाद फ्लेक्सी किराया अपने आप लागू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kashi Mahakal Express departs on time from varanasi to indore in cantt station

आधुनिक सुविधाओं से लैस तृतीय श्रेणी वातानुकूलित यह ट्रेन वाराणसी से चलकर सुल्तानपुर, लखनऊ, कानपुर, झांसी, बीना, भोपाल, उज्जैन के रास्ते इंदौर स्टेशन सुबह के 9.30 बजे पहुंचाएगी। पहले यात्रियों को आईआरसीटीसी ने उपहार देने की योजना बनाई है। इस ट्रेन में सीट बुकिंग कराने के साथ ही यात्री टूर पैकेज की बुकिंग भी करा सकते हैं। आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि 70 प्रतिशत सीटें फुल हो गईं।

विज्ञापन
Kashi Mahakal Express departs on time from varanasi to indore in cantt station

12 कोच की है महाकाल एक्सप्रेस    
वातानुकूलित तृतीय श्रेणी 12 कोच की महाकाल एक्सप्रेस में सीट उपलब्ध है। 9 कोच, 1 पेंट्रीकार और 2 एसएलआर बोगी है। एक कोच में 72 सीट है। इस तरह से देखा जाए तो 648 सीट है। आने वाले दिनों में तृतीय श्रेणी के 6 और कोच बढ़ाए जाएंगे। कुल 18 कोच लगाकर महाकाल को चलाने की योजना है। आईआरसीटीसी लखनऊ मंडल के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि 20 फरवरी के दिन महाकाल का कामर्शियल रन शुरू हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed