Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काशी गंगा महोत्सव: 30 मिनट की विशेष ताल वाद्य कचहरी से सजी अंतिम निशा, चहके बनारसी; परिसर झंकृत

Tue, 24 Nov 2026 05:51 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Tue, 24 Nov 2026 05:51 AM IST
सार

गंगा महोत्सव की अंतिम निशा पद्मश्री पं. शिवनाथ मिश्र की 30 मिनट की विशेष ताल वाद्य कचहरी से सजी। सितार, तबला और पखावज की जुगलबंदी ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान तीन पीढ़ियों के कलाकारों ने एक साथ कृष्ण लीला पर संगीतमय प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही बटोरी।

विज्ञापन
Kashi Ganga Mahotsav final night dazzled special percussion ensemble people of Banaras left enchanted
काशी गंगा महोत्सव में कथक पेश करतीं सुहानी चटर्जी। - फोटो : अमर उजाला

कार्तिक एकादशी से शुरू हुए चार दिवसीय काशी गंगा महोत्सव का सोमवार को भव्य समापन हो गया। महोत्सव के चौथे और अंतिम दिन शास्त्रीय संगीत, नृत्य, भजन और लोक गायन की ऐसी त्रिवेणी बही कि श्रोता देर रात तक सुर और ताल के सागर में गोते लगाते रहे। समापन संध्या पर कुल 12 कलाकारों और उनके दलों ने अपनी प्रस्तुतियों से काशी की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत कर दिया।

Trending Videos
Kashi Ganga Mahotsav final night dazzled special percussion ensemble people of Banaras left enchanted
गंगा महोत्सव में डांस करती युवतियां। - फोटो : Amar Ujala

अंतिम शाम का मुख्य आकर्षण पद्मश्री पं. शिवनाथ मिश्र की 30 मिनट की विशेष ‘ताल वाद्य कचहरी’ रही। बनारस घराने के इस दिग्गज सितार वादक ने सितार, तबला और पखावज की अद्भुत जुगलबंदी पेश कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने राग चारुकेशी के साथ रूपक ताल में निबद्ध बंदिश और तीनताल की मनमोहक प्रस्तुति से पूरे परिसर को झंकृत कर दिया।

Kashi Ganga Mahotsav final night dazzled special percussion ensemble people of Banaras left enchanted
गंगा महोत्सव में जुटे बनारसी। - फोटो : अमर उजाला

मंच पर दूसरी प्रमुख प्रस्तुति उज्जैन (मध्य प्रदेश) से आईं डॉ. खुशबू पांचाल और उनके आठ सदस्यीय दल की रही। उन्होंने शिव श्लोक के साथ अपने कथक नृत्य का शुभारंभ किया। मुंबई से आए सूफी-गजल और भजन गायक कुमार सत्यम ने अपनी मखमली आवाज से शाम को रूहानी बना दिया। उन्होंने अपनी मशहूर रचना ‘लोग राहों में कांटे बिछाते रहे’ और ‘सुकून चैन अपना लुटाते-लुटाते, कहां आ गए हम गम खाते-खाते’ से महफिल लूट ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kashi Ganga Mahotsav final night dazzled special percussion ensemble people of Banaras left enchanted
गंगा महोत्सव मेयर अशोक तिवारी। - फोटो : अमर उजाला

चौथे प्रमुख आकर्षण के रूप में बेंगलुरु से आईं स्वाति आत्मनाथन और उनके छह सदस्यीय समूह ने भरतनाट्यम की मनमोहक प्रस्तुति दी। 45 मिनट की इस प्रस्तुति में उन्होंने बीएचयू संस्कृत विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. कमला पांडेय द्वारा रचित पुस्तक ‘रक्षत गंगाम’ से लिए गए ‘वाराणसी वर्णन’ को नृत्य के माध्यम से साकार किया।

विज्ञापन
Kashi Ganga Mahotsav final night dazzled special percussion ensemble people of Banaras left enchanted
गंगा महोत्सव का लुत्फ उठाते हुए। - फोटो : अमर उजाला

लोक और शास्त्रीय गायन से सजी महफिल
महोत्सव की अंतिम शाम को यादगार बनाने में अन्य कलाकारों का भी योगदान रहा। सागर से आए विशाल मिश्र और शेर सिंह राठौर ने अपनी मिट्टी की खुशबू बिखेरते हुए लोक गायन प्रस्तुत किया। वहीं, गौरव मिश्र और प्रयागराज के आशुतोष श्रीवास्तव ने भक्तिमय भजन गायन से माहौल को आध्यात्मिक बना दिया। इसके अतिरिक्त नम्रता मिश्र और पंकज कुमार मिश्र ने अपने शास्त्रीय गायन तथा सुहानी भट्टाचार्य ने भरतनाट्यम की सधी हुई प्रस्तुति से काशी के कलाप्रेमियों का दिल जीत लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed