फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार्तिक पूर्णिमा: श्रद्धालुओं की गंगा किनारे उमड़ी भीड़, पर्यटकों के न होने से फूल बेचने वालों को नुकसान

Mon, 30 Nov 2020 05:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 30 Nov 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
Kartik purnima on dev deepawali: devotees dip in ganga in varanasi
दशाश्वमेध घाट पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी। - फोटो : अमर उजाला

कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली पर आज वाराणसी में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की तैयारियां रविवार को पूरी हो गईं। आज लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई। वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर श्रद्धालुओं का रेला दिखा। देखें अगली स्लाइड्स...।

Kartik purnima on dev deepawali: devotees dip in ganga in varanasi
देव दीपावली पर काशी को सजाया गया। - फोटो : अमर उजाला

देव दीपावली के दिन आज पीएम मोदी भी बनारस आ रहे हैं। वह आज देव दिवाली की भव्यता को देखेंगे। नौकायन कर गंगा के घाटों की खूबसूरती को निहारेंगे। साथ ही लेजर शो भी देखेंगे। कार्तिक मास की पूर्णिमा पर गंगा स्नान अति फलदायी माना जाता है। कई श्रद्धालु कार्तिक महीने भर गंगा स्नान के अनुष्ठान का इस दिन डुबकी लगाकर समापन करते हैं। सुरक्षा के लिए जल पुलिस तैनात की गई है।

Kartik purnima on dev deepawali: devotees dip in ganga in varanasi
श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी। - फोटो : अमर उजाला

कार्तिक पूर्णिमा के महापर्व पर काशी में घाटों पर फूल-माला और पूजन सामग्री बेचने वाले अपनी दुकान सजाकर बैठे रहे। गंगा नदी की लहरों के बीच नाव हिलोरे ले रही हैं, लेकिन उसमें पर्यटक नहीं हैं। जिस तरफ नजर उठाइए, आम श्रद्धालुओं से ज्यादा कंधे पर बंदूक टांगे खाकी वर्दीधारी ज्यादा नजर आ रहे हैं। फूल व पूजन सामग्री बेचने वाले एक शख्स ने कहा कि पिछले साल आज के दिन 3 हजार रुपये की कमाई हुई थी। लेकिन इस बार 300 निकाल कमा पाना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। उन्होंने इसके पीछे पीएम मोदी का आगमन और कोरोना का संक्रमण बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik purnima on dev deepawali: devotees dip in ganga in varanasi

भक्तों ने देर शाम तक मंदिर को सजाया संवारा है। इसके साथ ही जिले के विभिन्न इलाकों में स्थापित प्रमुख मंदिरों में देव दीपावली के मौके पर घी के दीपक जलाए जाएंगे। सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
Kartik purnima on dev deepawali: devotees dip in ganga in varanasi
सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं दिखा पालन। - फोटो : अमर उजाला

कोरोना पर भारी आस्था
इसी बीच लोगों में कोरोना का डर दिखाई नहीं दिया। कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था कोरोना पर भारी पड़ी। लोगों ने बिना सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए गंगा में डुबकी लगाई। साथ ही गंगा मैया से कोरोना को खत्म करने की प्रार्थना की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed