फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dev Deepawali: देव दीपावली पर काशी की भव्यता की ये तस्वीरें देख आपको भी हो जाएगा महादेव की नगरी से मोह

Mon, 30 Nov 2020 04:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 30 Nov 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
Varanasi dev deepawali: Seeing these pictures of Kashi on Dev Deepawali you will also be fascinated with the city of Mahadev
देव दीपावली पर काशी को सजाया गया। - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी की देव दीपावली देखने सोमवार को पहुंच गए हैं। पीएम मोदी के आने से पहले ही महादेव की नगरी काशी को इस तरह से सजाकर तैयार किया गया, इसकी भव्यता और सौंदर्यता देखते ही बन रही है। प्रधानमंत्री क्रूज पर सवार होकर काशी की देव दीपावली को देखेंगे, साथ ही वह चेत सिंह किला पर लेजर शो कार्यक्रम भी देखेंगे। देखें अगली स्लाइड्स...।

Varanasi dev deepawali: Seeing these pictures of Kashi on Dev Deepawali you will also be fascinated with the city of Mahadev

देव दीपावली पर घाटों से लेकर सड़कों-चौराहों तक में काशी की धर्म, कला की झलक दिखाई दे रही है। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों लोक कला और संस्कृति से जुड़े आयोजन भी किए जाएंगे। देव दीपावली पर काशी में मिनी इंडिया का अनूठा दृश्य भी दिखाई देगा।

Varanasi dev deepawali: Seeing these pictures of Kashi on Dev Deepawali you will also be fascinated with the city of Mahadev
रेत पर कलाकार बना रहे कलाकृति। - फोटो : अमर उजाला

गंगा घाटों पर कलाकारों ने अपनी-अपनी कला को उकेरा है। साथ ही गंगा के उस पार रेत पर कई ऐसी कलाकृतियां बनाई गई हैं, जिन्हें देख आप देखकर वाह करेंगे। रात के समय में यह और ज्यादा खूबसूरत दिख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Varanasi dev deepawali: Seeing these pictures of Kashi on Dev Deepawali you will also be fascinated with the city of Mahadev

क्रूज पर सवार होकर पीएम देखेंगे लेजर शो
राजघाट से क्रूज पर सवार होकर पीएम मोदी जब रविदास घाट तक नौकायान करेंगे तो 10 मिनट के लिए क्रूज चेतसिंह घाट के सामने ठहर जाएगा। चेत सिंह किला पर लेजर शो कार्यक्रम देखने के बाद क्रूज आगे रविदास घाट की ओर बढे़गा।

विज्ञापन
Varanasi dev deepawali: Seeing these pictures of Kashi on Dev Deepawali you will also be fascinated with the city of Mahadev

पिछली बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लेजर शो डोमरी में देखा था। इस बार भी मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे। दीपों की रोशनी से जगमगाते हुए घाटों को निहारते हुए प्रधानमंत्री रविदास घाट से फिर वाहन से लंका और सड़क मार्ग से सारनाथ जाएंगे, जहां लाइट एंड साउंड शो देखेंगे फिर सड़क मार्ग से बाबतपुर एयरपोर्ट जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed