फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कारगिल विजय दिवस : रक्तदान कर शहीदों के किया याद, 710 लोगों ने देश के हित में किया महादान

Fri, 26 Jul 2019 08:43 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Fri, 26 Jul 2019 08:43 PM IST
विज्ञापन
Kargil Vijay Divas blood donation camp by amar ujala foundation purvanchal

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कारगिल विजय दिवस पर शुक्रवार को पूर्वांचल के सभी जिलों में रक्तदान शिविर लगा। जिसमें लोगों ने वीर जवानों को नमन किया और शहीदों के सम्मान में रक्तदान किया। डीएम से लेकर आम आदमी तक सभी ने इस रक्तदान शिविर में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। महादान की तस्वीरें देखें आगे की स्लाइड्स में...

Kargil Vijay Divas blood donation camp by amar ujala foundation purvanchal
रक्तदान करते वाराणसी के डीएम - फोटो : अमर उजाला

कारगिल विजय दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से वाराणसी में आयोजित रक्तदान शिविर में 180 लोगों ने जोश और जज्बे के साथ रक्तदान कर जरूरतमंदों की जान बचाने का संकल्प लिया। बीएचयू सर सुंदरलाल अस्पताल में 150 और दीनदयाल अस्पताल में रक्तमित्र परिवार के सहयोग से आयोजित शिविर में 30 यूनिट रक्तदान हुआ। इसमें सेना के जवानों, एनसीसी कैडेटों, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने बढ़चढ़कर भागीदारी की।

Kargil Vijay Divas blood donation camp by amar ujala foundation purvanchal

आजमगढ़ जिला अस्पताल के ब्लडबैंक में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ, सीडीओ आनंद शुक्ला, सीएमओ, डॉ. एके मिश्र ने किया। एसपी ग्रामीण एनपी सिंह, एसपी सिटी, पंकज पांडेय, सीओ सिटी इलामारन बी कैंप में पहुंचे। एसओ मुबारकपुर, शहर कोतवाल अनिल सिंह आदि समेत 159 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में पुरुषों के साथ ही महिला संगठनों ने भी जमकर भागीदारी की। जिसमें नारी शक्ति संस्थान, भारत विकास परिषद की वीरांगना सेना, महिला मंडल, भारत विकास परिषद आदि ने अपनी भागीदारी की और रक्तदान कर देश की रक्षा में शहीद हुए जवानों को नमन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kargil Vijay Divas blood donation camp by amar ujala foundation purvanchal

कारगिल दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बलिया में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान करीब 61 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया जिनकी मेडिकल जांच की गई। इसके साथ ही करीब 29 लोगों ने रक्तदान किया जबकि करीब 15 लोग पूर्ण रूप से स्वस्थ न होने के चलते रक्तदान नहीं कर सके। 

विज्ञापन
Kargil Vijay Divas blood donation camp by amar ujala foundation purvanchal

भदोही के महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 25 लोगों ने पंजीकरण कराया जबकि 16 लोगों ने रक्तदान किया। अस्पताल अधीक्षक ने फीता काटकर शुभारंभ किया। अपर जिलाधिकारी राम सिंह वर्मा ने रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed