फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कारगिल विजय दिवस : देश के प्रति दिखा प्रेम-बंधुत्व, लोगों ने बढ़ चढ़कर कर किया रक्तदान

Fri, 26 Jul 2019 09:29 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Fri, 26 Jul 2019 09:29 PM IST
विज्ञापन
Kargil Vijay Divas blood donation by amarujala foundation by DM varanasi

वंदना के इन स्वरों में एक स्वर मेरा मिला लो, हों जहां बलि शीश अगणित, एक सिर मेरा मिला लो...। कुछ ऐसे ही पवित्र भाव और फख्र से लोग रक्तदान करने आए। युवा-नौजवानों की टोलियां आईं तो महिलाओं, कामकाजी लोगों के साथ वरिष्ठ नागरिक भी पहुंचे। कई ऐसे भी रहे जिनके लिए रक्तदान का यह पहला अवसर था। देश और देशवासियों के प्रति प्रेम-बंधुत्व की भावना का ही असर था कि अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित शिविर में हर वर्ग ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया। तस्वीरें देखें आगे की स्लाइड्स में... 

Kargil Vijay Divas blood donation by amarujala foundation by DM varanasi

कारगिल विजय दिवस पर शुक्रवार को दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय में लगे रक्तदान शिविर में 30 लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की जान बचाने का संकल्प लिया। अमर उजाला फाउंडेशन और रक्तमित्र परिवार के संयुक्त तत्वावधान में लगे शिविर में रक्तदान कर खुद जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने सभी का उत्साह बढ़ाया। कहा कि रक्तदान से हम किसी की जान बचा सकते हैं। यह महादान है और इसमें हर किसी को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

Kargil Vijay Divas blood donation by amarujala foundation by DM varanasi

शुक्रवार को जिलाधिकारी ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने सीएमओ को निर्देशित किया कि कुछ लोग मरीज को भर्ती कराते हैं लेकिन जब खून देने की बात आती है तो छोड़कर भाग जाते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें। वृक्षारोपण अभियान के तहत उन्होंने अस्पताल परिसर में पौधरोपण किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kargil Vijay Divas blood donation by amarujala foundation by DM varanasi

इस दौरान रक्तमित्र परिवार के राकेश प्रसाद, अमित कुमार, कुंवर वीरेंद्र, अनिल रूपानी, हरि किशोर, जय मुखर्जी, पूजा थापा और अल्पना सिंह ने सहयोग किया। मौके पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीके शुक्ला, डॉ. रामकुमार, डॉ. अनूप कुमार, डॉ. बृजेंद्र कुमार सिंह, रमेश चंद्र राय, रवि कुमार पांडेय, प्रियंका पांडेय, प्रियंका गोस्वामी आदि मौजूद रहे। 
 

विज्ञापन
Kargil Vijay Divas blood donation by amarujala foundation by DM varanasi

बजरडीहा निवासी प्रियंका अपनी मां के साथ दूसरी बार रक्तदान करने पहुंची थी। कहा कि देश के सैनिक हमारी रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने में तनिक संकोच नहीं करते। उनकी याद में हम खून तो दे ही सकते हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed